Monday, March 16, 2026

Good News: 50 लाख के पार पहुंची देश में कोविड के ठीक हुए मरीजों की संख्या, देखें-आंकड़े

-Advertise with US-

नई दिल्लीः भारत में कोविड के ठीक हुए मामलों की संख्या ने आज 50 लाख के कीर्तिमान को भी पीछे छोड़ दिया। सेमवार को स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय की ओर जारी सूचना के मुताबिक यह संख्या 50,16,520 है। रोजाना कोविड के मरीजों के बड़ी संख्याज में ठीक होने से भारत की दैनिक रिकवरी का रुख लगातार उच्चव स्तकर पर बना हुआ है।  देश में पिछले चौबीस घंटों के दौरान 74,893 रोगी ठीक हुए हैं।

भारत में पिछले कुछ दिनों से प्रतिदिन 90,000 से अधिक रोगी ठीक हो रहे हैं। इस प्रकार मरीजों के ठीक होने का स्तिर बहुत ऊंचा है।

कोविड के ठीक हुए मामलों की संख्यार सक्रिय मामलों की तुलना में पांच गुना से भी अधिक हुई है। मरीजों की संख्या  में हुई बढ़ोतरी के कारण एक महीने में मरीजों के ठीक होने की संख्याै में लगभग 100 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। राष्ट्री य रिकवरी दर बढ़कर 82.58 प्रतिशत हो गई है। 15 राज्य /केन्द्रत शासित प्रदेश राष्ट्री य और सबसे अधिक रिकवरी दर दर्शा रहे हैं।

नए रिकवरी हुए 73 प्रतिशत मामले 10 राज्योंज – महाराष्र्द, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली, केरल, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पंजाब से बताए जा रहे हैं। महाराष्ट्र  का इस तालिका में शीर्ष स्थाजन है क्यों कि राज्य  में ठीक हुए नए मामलों की संख्याक  13,000 से अधिक रही है।

- Advertisement -

जून  में 1 लाख मरीज ठीक हुए थे, लेकिन उसके बाद कुल रिकवरी में काफी बढ़ोतरी हुई है। केवल पिछले 11 दिनों में ही 10 लाख मरीज ठीक हुए हैं। कुल ठीक हुए 78 प्रतिशत मामले 10 राज्यों/केन्द्रर शासित प्रदेशों में दर्ज हुए हैं। कुल ठीक हुए मामलों में महाराष्ट्र  का योगदान सबसे अधिक है। इसके बाद, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु का योगदान है।

देश में पिछले चौबीस घंटों के दौरान कुल 82,170 नए पुष्टा मामले सामने आए हैं। ऐसे 79 प्रतिशत नए मामले 10 राज्यों  में केन्द्रित हैं। महाराष्ट्रद का इन नए मामलों में 18,000 से अधिक योगदान है। कर्नाटक में नए मामलों की संख्या 9,000 से अधिक है।

- Advertisement -

पिछले चौबीस घंटों में 1,039 मौत दर्ज हुईं हैं। 84 प्रतिशत नई मौत 10 राज्योंह/केन्द्रं शासित प्रदेशों में हुईं हैं। कल दर्ज हुई 36 प्रतिशत मौत महाराष्ट्रत में हुईं हैं। महाराष्ट्र  में कल 380 लोगों ने जानें गंवाई जबकि तमिलनाडु और कर्नाटक में क्रमश: 80 और 79 मौत हुईं।

शारीरिक दूरी के मानदंडों के कड़े अनुपालन, हाथों की स्वहच्छ ता और श्वा स संबंधी तौर-तरीकों को अपनाने तथा सार्वजनिक स्थाेनों पर मास्कन/ फेस कवर के उपयोग को दोहराया गया है।

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow