Wednesday, March 4, 2026

TMC Vs BJP: बंगाल भाजपा में भगदड़, तृणमूल कांग्रेस के संपर्क में कई विधायक!

-Advertise with US-

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में हार के बाद से भाजपा छोड़ने वालों की लाइन लग गई है। राज्य में लगातार भागते अपने कार्यकर्ताओं की संख्या देखकर भाजपा आलाकमान सकते में है। उसने इस समस्या की वजह जानने के लिए बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए गए शुभेंदु अधिकारी को दिल्ली तलब किया है। यहां उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात कर उन्हें राज्य की स्थिति से अवगत कराया।

तीन दर्जन से अधिक भाजपा विधायक तृणमूल कांग्रेस के संपर्क में

सूत्रों के मुताबिक शुभेंदु अधिकारी ने केंद्रीय नेतृत्व को जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में तीन दर्जन से अधिक भाजपा विधायक तृणमूल कांग्रेस के संपर्क में हैं। इसके अलावा कम से कम तीन सांसद भी तृणमूल कांग्रेस के संपर्क में बने हुए हैं। यही नहीं, पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ रॉय से भी तृणमूल कांग्रेस नेता मुकुल रॉय से भी ने संपर्क साधा हुआ है। उनकी पत्नी फिलहाल कोरोना से पीड़ित हैं। लेकिन यह चर्चा है कि जैसे ही उनकी पत्नी की तबीयत ठीक होगी मुकुल रॉय और उनके बेटे शुभ्रांशु रॉय की तृणमूल कांग्रेस के नेताओं से व्यक्तिगत मुलाकात हो सकती है। इस मुलाकात में उनके घर वापसी का रास्ता भी तलाश किया जा सकता है।

कार्यकर्ताओं को किया जा रहा प्रताड़ित

बताया जा रहा है कि शुभेंदु अधिकारी ने केंद्रीय नेतृत्व को यह भी बताया कि किस तरह से राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। उनके खिलाफ झूठे पुलिस केस दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्वयं उनके और उनके भाई के खिलाफ भी पुलिस जांच शुरू कर दी गई है। तृणमूल कांग्रेस की ओर से यह प्रयास किया जा रहा है कि डरा धमकाकर भाजपा कार्यकर्ताओं को तृणमूल कांग्रेस में शामिल किया जाए।

शुभेंदु अधिकारी को केन्द्रीय नेतृत्व की सलाह- लगातार कार्यकर्ताओं के संपर्क में रहें

भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने शुभेंदु अधिकारी की बात सुनने के बाद उन्हें सलाह दी कि वह लगातार कार्यकर्ताओं के संपर्क में रहें। उन्हें एक पल के लिए भी यह नहीं लगना चाहिए कि भाजपा का राज्य और केंद्रीय नेतृत्व कार्यकर्ताओं के साथ नहीं है। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने शुभेंदु अधिकारी को राज्य में आंदोलन तेज करने की भी सलाह दी। उन्हें यह भी कहा गया है कि वह राज्य सरकार के खिलाफ सड़कों पर संघर्ष को बढ़ाएं।

- Advertisement -

भाजपा नेता सौमित्र खान ने कुत्तों से की भगोड़े नेताओं की तुलना

विधानसभा चुनाव में BJP की हार के बाद कई नेताओं ने अलग-अलग बयान देने शुरू कर दिए हैं। इस बीच भाजपा नेता सौमित्र खान ने ऐसे नेताओं पर निशाना साधा है और उनकी तुलना कुत्तों से कर दी है। TMC से BJP में आए राजीव बनर्जी ने हाल ही में केंद्रीय नेतृत्व पर सवाल खड़े किए और TMC में वापसी के संकेत दे दिए। इस मसले पर सौमित्र ने कहा कि जो लोग BJP से वापस TMC में जाना चाहते हैं, कुछ भी नहीं है उनको कुकुर जैसे बनने के लिए जाना चाहते हैं तो जाएं।

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow