कोरोना रोकने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश के गृह जिले में 3 पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

News Stump
Advertisements

पटनाः बिहार पुलिस मुख्यालय ने तीन वरीय पुलिस पदाधिकारियों को नालंदा जिला में प्रतिनियुक्त किया है। इन अधिकारियों प्रतिनियुक्ति जिले में तेजी से बढ़ते कोरोना आंकड़ों के मद्देनज़र की गई है। इनमें एक ASP और दो DSP  रैंक के अधिकारी शामिल हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक जिन अधिकारियों को नालंदा में प्रतिनियुक्त किया गया है उनमें निगरानी के ASP राजेश कुमार, बिहार पुलिस अकादमी राजगीर के DSP मुकुल कुमार रंजन और डुमराव MPTC के DSP अशफाक अंसारी शामिल हैं। इन तीनों पुलिस अधिकारियों को आज एसपी नालंदा को रिपोर्ट करना है। इस संबंध में बिहार पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी कर दिया है।

बता दें  बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब तक पॉजिटिव मरीजों की संख्या 115 पर पहुंच गई है। सिवान के बाद नालंदा में सबसे अधिक 28 पॉजिटिव केस मिला है। सोमवार को नालंदा में 17 के मिले थे जिसके बाद सरकार ने यह निर्णय लिया है।

Advertisements

Share This Article
Follow:
With the system... Against the system
Leave a Comment