Friday, March 13, 2026

अजय कुशवाहा की बढ़ी जिम्मेदारी, बने LJP (R) के प्रदेश विस्तार प्रमुख

-Advertise with US-

पटनाः अजय कुशवाहा को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का प्रदेश विस्तार प्रमुख पद पर मोनोनीत किया गया है। यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने सौंपी।

अजय कुशवाहा 2015 में वैशाली सीट से NDA के टिकट पर विधान पार्षद और 2020 में विधानसभा वैशाली के प्रत्याशी रहे हैं। फिलहाल वे पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

इस आशय की जानकारी देते हुए लोजपा रामविलास के मुख्य प्रवक्ता राजेश कुमार भट्ट ने बताया कि कुशवाहा पार्टी के पूराने और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्हें पार्टी की तरफ से अब तक जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है वे उसका निर्वहन करते रहे हैं, इस लिए शिर्ष नैतृत्व ने उम्मीद है कि इस जिम्मेदारी का निर्वहन भी वो समर्पण भाव से करेंगे।

इधर कुशवाहा को LJP (R) में मिली इस नई जिम्मेदारी पर पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इस मनोनय पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद डॉ अरुण कुमार, राष्ट्रीय महासचिव रेणु कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, मुख्य प्रवक्ता राजेश कुमार भट्ट और चुनाव प्रबंधन प्रमुख सुरेंद्र विवेक समेत अन्य सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अजय कुशवाहा को बधाई दी है।

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow