Tuesday, February 24, 2026

पुलिस एनकाउन्टर में मारा गया 8 पुलिसवालों का हत्यारा विकास दुबे

-Advertise with US-

लखनऊ: कानपुर में 8 पुलिसवालों की हत्या करने वाला विकास दुबे शुक्रवार की सुबह पुलिस एनकाउन्टर में मारा गया। विकास का एनकाउन्टर उज्जैन से कानपुर लाने क्रम में भौंती में किया गया। इसकी पुष्टि कानपुर रेंज के आईजी मोहित अग्रवाल ने की है।

कहा जा रहा कि 8 पुलिसवालों की हत्या करने के बाद फरार विकास दुबे को यूपी पुलिस की STF टीम ने मध्यप्रदेश पुलिस के सहयोग से गुरुवार को उज्जैन महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद विकास को STF की टीम सड़क मार्ग से कानपुर लाने रही थी।

कानपुर लाने के क्रम में कानपुर नगर भौंती के पास STF काफ़िले की वह गाड़ी जिसमें विकास सवार था पलट गई। गाड़ी में सवार कुछ पुलिस वालों के साथ विकास दुबे भी जख्मी हो गया।मौके का फायदा उठाकर विकास ने एक घायल पुलिस वाले की पिस्टल छीन ली और भागने लगा।

भागने के क्रम में उसने पुलिस पर गोली भी चलाई। जवाब में पुलिस की तरफ से क्रॉस फायरिंग में गोली लगने से विकास दुबे जख्मी हो। पुलिस की गोली से जख्मी विकास दुबे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसकी मौत हो गई।

- Advertisement -

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow