Monday, March 16, 2026

भाजपा-जदयू में हुआ सीटों का बंटवारा, ‘हम’ को 5 सीट

-Advertise with US-

पटना। लोजपा के अकेले चुनाव लड़ने के फैसले के बाद जदयू-भाजपा ने आधी-आधी सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया है। 243 सीट में जदयू और भाजपा 119-119 सीट पर अपने प्रत्याशी उतारेंगे। बाकी बची 5 सीटों को जीतनराम मांझी की ‘हम’ के लिए छोड़ा गया है।

लोजपा ने रास्ता खोल दिया

सूत्रों के मुताबिक अकेले चुनाव लड़ने के लोजपा के फैसले के बाद एनडीए की राह आसान हो गई। जदयू भाजपा से करीब 15 से 20 सीट ज्यादा पर चुनाव लड़ना चाहती थी, लेकिन भाजपा नेता सीटों का बंटवारा बराबर-बराबर करने पर अड़े रहे। इसी वजह से मुद्दा लंबा खिंच गया। अंत में यह फॉर्मूला सेट हुआ। औपचारिक घोषणा सोमवार को संभव है।

शनिवार को पटना में जदयू और भाजपा के नेताओं के बीच करीब 5 घंटे तक बैठक चली थी। इसमें भाजपा की तरफ से देवेंद्र फडणवीस, भूपेंद्र यादव और संजय जायसवाल थे। वहीं, जदयू के तरफ से ललन सिंह, आरसीपी सिंह और विजेंद्र यादव। दोनों तरफ से एक-एक सीट पर चर्चा हुई, उसके बाद आधी-आधी सीट पर सहमति बन गई।

लोकसभा चुनाव में भी यही था फॉर्मूला

2019 के लोकसभा चुनाव में भी यही फार्मूला अपनाया गया था। बिहार की कुल 40 लोकसभा सीटों में से भाजपा और जदयू 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ी थीं। छह सीटें लोजपा को मिली थीं।

- Advertisement -
अजय वर्मा
अजय वर्मा
समाचार संपादक

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow