Tuesday, March 10, 2026

Russia vs Ukraine: यूक्रेन पर भारी पड़ रही रूसी सेना, Chernobyl Nuclear Plant पर किया कब्जा

-Advertise with US-

कीवः रूस और यूक्रेन बीच युद्व (Russia-Ukraine war) शुरू हो चुका है। फिलहाल रूस की सेना यूक्रेन पर भारी पड़ रही है। रूस की सेना ने गुरुवार को चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र (Chernobyl Nuclear Plant) पर कब्जा कर लिया। यह वही परमाणु संयंत्र (Chernobyl Nuclear Plant) है, जिसमें साल 1986 में परमाणु रिसाव की वजह से भयानक हादसा हुआ था। अब यह परमाणु कचरे का स्टोरेज सेंटर है। यहां पर टनों परमाणु ईंधन रखा है। रूसी सेना का दावा है कि उसने यूक्रेन के 83 सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया। इनमें 11 एयरबेस भी शामिल हैं। रूसी सेना ने पहले दिन के हमले को सफल बताया।

चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र यूक्रेन की राजधानी कीव से 130 किमी दूर है। यहां अप्रैल 1986 में बड़ा धमाका हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र (Chernobyl Nuclear Plant) में इस समय यूक्रेन और रूस के परमाणु संयत्रों से निकला 22 हजार बोरी परमाणु कचरा रखा है। यहां पर किसी तरह का हमला बड़ी आपदा को बुला सकता है। यूक्रेन के साइंटिफिक एंड टेक्निकल सेंटर फॉर न्यूक्लियर एंड रेडिएशन सेफ्टी के प्रमुख डिमित्रो गुमेनयुक ने कहा कि इस जगह पर एक भी बारूदी विस्फोट हुआ तो बड़ी आफत आ जाएगी। रेडिएशन हर जगह से फैलेगा। फिर इसे संभाल पाना मुश्किल होगा।

यूक्रेन (Ukraine) के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेन्स्की (Volodymyr Zelenskyy) ने पहले ही आशंका जताई थी कि रूस की सेना चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र पर कब्जा कर सकती है। जेलेन्स्की ने कहा था कि हमारे सैनिक अपनी जान पर खेल कर इस इलाके को बचाने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि साल 1986 जैसा हादसा न हो। हालांकि, अब खबर आ रही है कि रूस की सेना ने परमाणु संयंत्र पर कब्जा कर लिया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के एक सलाहकार मायखाइलो पोडोलीक के हवाले से यह जानकारी दी है।

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow