Sunday, March 22, 2026

डीएम धर्मेंद्र कुमार ने किया नोखा के छठ घाटों का निरीक्षण, कही- चेक डैम के सौंदर्यीकरण की बात

-Advertise with US-

रोहतासः लोकआस्था का महापर्व छठ की तैयारी शुरू हो गई है। इसे लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जहां राजधानी पटना के घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं, वहीं जिला प्रशासन भी अपने-अपने क्षेत्रों में तैयारियों का जायजा ले रहा है। इसी क्रम में रोहतास के जिलाधिकारी धर्मेद्र कुमार बुधवार को नोखा पहुंचे और स्थानीय अधिकारियों के साथ यहां के सभी छठ घाटों का मुआयना किया।

इस दौरान जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने नोखा गढ़ स्थित सुर्यमंदिर के पास अवस्थित ऐतिहासिक पोखर, तेनुआ पहाड़ स्थित भगवान शिव के मंदिर और दहासिल पर नव निर्मित चेक डैम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में वे बेहद प्रसन्न दिखे और नव निर्मित चेक डैम के सौंदर्यीकरण कराए जाने की बात कही।

इस निरीक्षण दौरान जिलाधिकारी के साथ कई स्थानीय लोग और पूजा कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे, जिन्होंने उन्हें शहर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया और अनुरोध किया कि वे उस पर अपनी तरफ से निराकरण हेतु उचित पहल करें। छठ पूजा कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया वे घाट पर चलंत शौचालय, निर्बाध बिजली आपूर्ति, व्रतियों के लिए कपड़ा बदलने की व्यवस्था, गोताखोर और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त महिला पुलिस बल की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

- Advertisement -
शशि कान्त
शशि कान्तhttps://www1.newsstump.com
संवाददाता- रोहतास

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow