Saturday, March 14, 2026

अग्निशमन, होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा कर्मियों को राष्ट्रपति पदक, देखें पूरी लिस्ट

-Advertise with US-

नई दिल्लीः स्वतंत्रता दिवस 2021 के अवसर पर अग्निशमन, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति की तरफ से विभिन्न तरह के पदक प्रदान किए गए हैं। ये पदक उन्हें वीरता और सराहनीय सेवाओं के लिए प्रदान किए गए हैं।

राष्ट्रपति की तरफ से 86 कर्मियों को अग्निशमन सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। इनमें से 26 कर्मियों को उनके वीरता तथा बहादुरी के कार्यों के लिए अग्निशमन सेवा शौर्य पदक प्रदान किया गया है।

10 कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति अग्निशमन सेवा पदक तथा सराहनीय सेवा के लिए अग्निशमन सेवा पदक 50 कर्मियों को उनके संबंधित विशिष्ट और सराहनीय सेवा रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया जाता है।

Read also: अब 14 अगस्त को मनाया जायेगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: पीएम मोदी

- Advertisement -

इसके अतिरिक्त, 55 कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस, 2021 के अवसर पर होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा पदक से भी सम्मानित किया जा रहा है। इनमें से विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा पदक तथा होमगार्ड और सराहनीय सेवा के लिए नागरिक सुरक्षा पदक से क्रमशः 05 कार्मिक और 50 कार्मिक को सम्मानित किया गया है।

Read also: स्वतंत्रता दिवस 2021: पदक से सम्मानित किए गए 1,380 पुलिस कर्मी, देखें पूरी लिस्ट

- Advertisement -

बता दें, राष्ट्रपति की तरफ से प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड के कर्मियों को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक और विशिष्ट सेवाओं तथा वीरता पदक और सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक प्रदान किए जाते हैं।

अग्निशमन सेवा पदक और होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा पदक पुरस्कार विजेताओं की सूची अनुलग्नक में संलग्न है।

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow