Tuesday, March 17, 2026

लाडली शरण की 25वीं पुण्यतिथि पर PAHAL ने आयोजित की निःशुल्क बहरापन जाँच शिविर

-Advertise with US-

पटना: पब्लिक अवेयरनेस फॉर हेल्थफुल एप्रोच फॉर लिविंग (PAHAL) द्वारा लाडली शरण की 25वीं पुण्यतिथि पर निःशुल्क बहरापन जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस कैंप में 55 गरीब मरीजों का ऑडियोमेट्री द्वारा फ्री चेकअप किया गया। जाँच में 16 मरीज़ों में बहरापन की शिकायत पाई गई।

जाँच शिविर में जिन 16 मरीजों में बहरापन की समस्या पाई गई उन्हें PAHAL की तरफ से 14 अक्टूबर को निःशुल्क श्रवण यंत्र प्रदान की जाएगी। बता दें 14 अक्टूबर को स्व. लाडली शरण के पुत्र और प्रख्यात ENT चिकित्सक स्व. डॉ केके शरण की पुण्यतिथि है।

इस अवसर पर लाडली शरण एवं स्व. डॉक्टर केके शरण द्वारा की गई समाज सेवाओं की चर्चा करते हुए डॉक्टर किरण शरण ने बताया कि इस कार्यक्रम की परिकल्पना डॉ केके शरण ने की थी। PAHAL की तरफ से इसका आयोजन हर वर्ष किया जाता रहा है और आगे जारी रहेगा। इससे अब तक 3500 से अधिक गरीब मरीज लाभान्वित हो चुके हैं।

PAHAL के चिकित्सा निदेशक और जानेमाने चिकित्सक डॉक्टर दिवाकर तेजस्वी ने बहरापन से बचने के उपाय और इलाज के प्रति लोगों के जागरुक किया। डॉक्टर दिवाकर तेजस्वी ने कहा कि कान के अंदरुनी हिस्से बेहद नाजुक होते हैं उनके साथ कभी भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए। कान में होने वाली किसी भी परेशानी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समस्याओं को हल्के में लेने या खुद से उपचार करने की बजाय पीडित को तत्काल किसी अनुभवी चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।

- Advertisement -

इस अवसर पर, डा0 शंकर नाथ, डा0 नलिनी रंजन प्रसाद, पूर्व आई.जी. पुलिस सौरभ कुमार, करूणा शरण, नंदिनी शरण, रजनीश शरण,  नवीन किशोर शरण सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में ऑडियोलोजिस्ट सूरज कुमार, किषोर कुमार, मनोज कुमार, सुमन कुमार, नीरज कुमार की भूमिका सराहनीय रही।

- Advertisement -
अभय पाण्डेय
अभय पाण्डेय
आप एक युवा पत्रकार हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार चैनलों, अखबारों और पत्रिकाओं को बतौर संवाददाता अपनी सेवाएं दे चुके अभय ने वर्ष 2004 में PTN News के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इनकी कई ख़बरों ने राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी हैं।

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow