Tuesday, March 17, 2026

COVID-19: इंडिगो ने पेश किया एक यात्री के लिए दो सीटें बुक करने का विकल्प

-Advertise with US-

नई दिल्ली: इंडिगो ने शुक्रवार को एक ऐसी योजना शुरू की। जिसके तहत जो लोग कोरोना वायरस महामारी के बीच अतिरिक्त सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहते हैं। वे एक यात्री के लिए दो सीटें बुक करा सकते हैं। इंडिगो ने एक बयान में कहा, ‘‘अतिरिक्त सीट के लिए शुल्क मूल बुकिंग लागत के मुकाबले 25 प्रतिशत तक कम होगी। यह पेशकश 24 जुलाई 2020 से प्रभावी है।’’

इंडिगो ने कहा कि ‘6ई डबल सीट’ योजना यात्रा पोर्टल, इंडिगो कॉल सेंटर या हवाई अड्डे के काउंटरों के जरिए उपलब्ध नहीं होगी। इस योजना का लाभ केवल इंडिगो की वेबसाइट से लिया जा सकता है।

दरअसल, इंडिगो ने 20 जून से 28 जून के बीच 25,000 यात्रियों के बीच एक ऑनलाइन सर्वेक्षण किया था, जिसमें यात्रियों ने शारीरिक दूरी की कमी को एक बड़ी चिंता का विषय बताया।

इंडिगो के मुख्य रणनीति और आय अधिकारी संजय कुमार ने शुक्रवार को कहा, ‘‘इस समय हवाई यात्रा सबसे सुरक्षित तरीका है। लेकिन हम ग्राहकों की सुरक्षा की भावनात्मक आवश्यकता को समझते हैं।’’

- Advertisement -

उन्होंने कहा, ‘‘हमें इस तरह के अनुरोध मिल रहे थे और अतिरिक्त सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक यात्री के लिए दो सीटें बुक करने का विकल्प पेश करने में हमें खुशी है।’’

- Advertisement -

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow