Sunday, April 12, 2026

Corona update: बिहार में बढ़ता जा रहा कोरोना का प्रकोप, कुल आंकड़ा 83 पहुंचा

-Advertise with US-

पटनाः बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की तादाद तेजी से बढ़ती जा रही है। प्रदेश में यह आंकड़ा अब 83 पर पहुंच गया है। अकेले सिवान में यह आंकड़ा 29 का हो गया है, जबकि गुरुवार को तीन नए मरिजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मुंगेर में संख्या 14 हो गई है।

तीसरे स्थान पर बेगुसराय है, जहां आज सुबह तक मरिजों की संख्या 8 है। पटना और नालंदा में पॉजिटिव मरिजों की संख्या अभी 6-6 है, जबकि गया हें कुल संक्रमितों की संख्या 5 है।

नवादा और गोपालगंज में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले मरिजों की संख्या अभी 3-3 है, वहीं गुरूवार को एक साथ दो मरिजों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होने के बाद बक्सर भी प्रभावित जिलों की श्रेणी में आ गया है।

राजधानी पटना से सटे वैशाली में अब तक एक मरीज में कोरोना का पॉजिटिव लक्षण पाया गया है, जबकि सारण, लखीसराय और भागलपुर में भी कोरोना के 1-1 मरीज इलाजरत हैं।

- Advertisement -

हालांकि, पीड़ितों के आंकड़ों में इजाफा होने के साथ ही ठीक होने वालों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। यहां अब तक कुल 37 मरीज इस बीमारी से निजात पा चुके हैं। बात इस बिमारी से मरने वालों की करें, तो यहां इससे केवल एक मरीज की मौत हुई है। कुल मिलाकर यहां ऐक्टिव मरिजों की संख्या अभी 45 है।

- Advertisement -
अभय पाण्डेय
अभय पाण्डेयhttp://www.newsstump.com
अभय पाण्डेय एक युवा और प्रतिभाशाली पत्रकार हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार चैनलों, अखबारों और पत्रिकाओं में बतौर संवाददाता अपनी सेवाएं दे चुके अभय ने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUST) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अभय ने वर्ष 2004 में PTN News के साथ अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी। अपनी बेहतरीन रिपोर्टिंग और जमीनी पकड़ के दम पर उनकी कई खबरें राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow