Sunday, February 15, 2026

नोखा नगर पंचायत के इस व्हाट्सएप नंबर पर करें शिकायत, तत्काल होगी सुनवाई

-Advertise with US-

रोहतासः जन समस्याओं और शिकायतों का तत्काल निराकरण करने के उद्देश्य से नोखा नगर पंचायत की ओर से एक सरहानीय पहल की गई है। जनता की शिकायतों को अविलंब दूर करने और नगर की हर गतिविधि पर नज़र रखने के लिए नगर अध्यक्ष पम्मी वर्मा ने आज एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया। जारी व्हाट्सएप नंबर- 9934757141 पर स्थानीय जनता नगर पंचायत के क्षेत्राधिकार में आने वाली किसी भी समस्या और शिकायत को जब चाहे प्रेषित कर सकती है।

इस व्हाट्सएप नंबर को जारी करते हुए नगर अध्यक्ष पम्मी वर्मा ने बताया कि नगर में सफाई व्यवस्था सहित कई अन्य अनियमितताओं को लेकर शिकायतें मिल रही थी। अपनी निजी जीवन शैली में व्यस्त होने की वजह से आम आदमी उन समस्याओं से दो चार होने के बावजूद भी कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहा था, जिसे ध्यान में रखकर सभी वार्ड पार्षदों के सुझाव से आज इस व्हाट्सएप नंबर को जारी किया गया है।

पम्मी वर्मा ने कहा कि इस व्हाट्सएप नंबर के जारी होने के बाद नगर की जनता के लिए अपनी समस्याओं को नगर पंचायत के समक्ष रखने में आसानी हो जाएगी। लोग जब चाहें अपनी समस्याओं और शिकायतों को नगर पंचायत के इस वाट्सऐप नंबर पर प्रेषित कर सकते हैं। समस्या प्रेषित किए जाने के बाद नगर पंचायत तत्काल हर उस समस्या का निदान करेगा जो उसके क्षेत्राधिकार में आता है।

- Advertisement -

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow