Thursday, February 19, 2026

आखिर महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से क्यों लिया सन्यास ?

-Advertise with US-

नई दिल्ली: क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने पहले वर्ल्ड कप जीतकर चौंकाया था फिर टी20 वर्ल्ड कप जीता फिर चैम्पियंस ट्रॉफी जीता । ना जाने अपने कितने हेलिकॉप्टर शॉट्स के चौको, छक्कों और शतकीय पारी से अपने चाहने वालों को चौकाया और अब अचानक धोनी ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन खुद को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से स्वतंत्र करने का फैसला ले लिया। इसके पीछे एक बड़ी वज़ह उनका अपना परिवार भी हो सकता है।

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने माही के इंस्टाग्राम पोस्ट से पहले ही कुछ पोस्ट डाले थे । जिसमें धोनी के संन्यास लेने के आधिकारिक बयान से पहले ही साक्षी ने अपनी पोस्ट में ‘मेजर माही मिसिंग’ लिखा था।

 

View this post on Instagram

 

Welcome home ! @mahi7781 missing you …#transam

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on

साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कुछ गाड़ियों की तस्वीर साझा की, जो कि लग रहा है कि नई गाड़ियां हैं। इन्हीं के साथ साक्षी ने मेजर मिसिंग धोनी, लिखा और गाड़ियों का स्वागत किया। गाड़ियों और बाइक के लिए माही के प्यार के बारे में तो हर कोई जानता है। धोनी के संन्यास के ऐलान के बाद ही साक्षी धोनी ने माही के लिए एक और इंस्टाग्राम पोस्ट किया जिसमें उन्होने Welcome Home लिखा । ऐसे में ये माना जा रहा है की महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ ज्यादा समय देना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को छोड़ने का फैसला लिया।

रांची जैसे छोटे शहर से निकलकर महानगरों में सिमटे क्रिकेट की चकाचौंध भरी दुनिया में अपना अलग मुकाम बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने युवाओं को सपने देखने और उन्हें पूरा करने का हौसला दिया। दो वर्ल्ड कप जीतने वाले धोनी के करियर के आंकड़े बताते हैं कि इरादे मजबूत हो तो क्या हासिल किया जा सकता है।

- Advertisement -

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में एक वीडियो साझा किया, जिसमें अपने पूरे करियर की तस्वीरें साझा की और एक गाना भी बैकग्राउंड में डाला, ‘मैं पल दो पल का शायर हूं’। एमएस धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि 7.29 PM से मुझे रिटायर ही समझें।

IPL में खेलते नज़र आएंगे धोनी

आपको बता दें कि महेन्द्र सिंह धोनी आईपीएल में खेलते नज़र आएंगे। वो अभी चेन्नई के लिए रवाना हो गए हैं और जल्द ही पूरी टीम के साथ यूएई के लिए रवाना होंगे, जहां आईपीएल का आयोजन होना है।

- Advertisement -

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow