Wednesday, February 11, 2026

दही-चूड़ा से सियासी संदेश तक: मकर संक्रांति पर LJP (R) कार्यालय में दिखी NDA की एकजुटता

-Advertise with US-

पटनाः मकर संक्रांति की पारंपरिक मिठास और राजनीतिक ताकत का संगम उस समय देखने को मिला, जब पटना के 1 व्हीलर रोड स्थित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश कार्यालय में आयोजित दही-चूड़ा भोज एक एनडीए घटक दलों के शक्ति सम्मेलन में तब्दील होता नजर आया। लोक परंपरा, सांस्कृतिक सौहार्द और सियासी एकजुटता का यह आयोजन एनडीए की मजबूती और सामूहिक संकल्प का प्रतीक बन गया।

श्रद्धांजलि से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन, सांसद रविशंकर प्रसाद, अरुण भारती, वीणा देवी, राजेश वर्मा समेत बिहार सरकार के मंत्री और एनडीए के दिग्गज नेताओं ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।

एनडीए के दिग्गज नेताओं की रही मजबूत मौजूदगी

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह, गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान, लघु सिंचाई मंत्री संतोष सुमन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, दिलीप जायसवाल, लखेंदर पासवान, मुरारी प्रसाद गौतम, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। दही-चूड़ा भोज के साथ सभी नेताओं ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं साझा कीं।

चिराग पासवान का संदेश और कार्यकर्ताओं से संवाद

राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और इसके बाद एनडीए नेताओं व पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। आयोजन स्थल पर नेताओं की मौजूदगी, कार्यकर्ताओं का उत्साह और संगठनात्मक सक्रियता ने इस कार्यक्रम को एक राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन का स्वरूप दे दिया।

संगठनात्मक एकजुटता का प्रभावशाली प्रदर्शन

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. राजेश भट्ट ने बताया कि इस आयोजन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधानसभा सचेतक राजू तिवारी, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी, अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के अध्यक्ष धनंजय मृणाल, विधायक नितेश कुमार सिंह, अमित कुमार रानू, संजय कुमार सिंह, अरुण शाह, बेबी देवी, बाबूलाल शौर्य, विष्णु देव पासवान, सोनू सिंह, प्रकाश चंद्र, विमल राजवंशी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धीरेंद्र मुन्ना, प्रदेश संयोजक वेद प्रकाश पांडे, राष्ट्रीय महासचिव शंकर झा बाबा सहित सभी जिलाध्यक्ष और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

परंपरा के साथ शक्ति का स्पष्ट संदेश

मकर संक्रांति की इस पारंपरिक दही-चूड़ा दावत ने जहां लोक-संस्कृति की खूबसूरती को सामने रखा, वहीं एनडीए घटक दलों की एकजुटता, सामूहिक ताकत और आगामी राजनीतिक संकल्प का भी स्पष्ट संदेश दिया। यह आयोजन परंपरा के साथ-साथ एनडीए के शक्ति संतुलन और संगठनात्मक मजबूती का प्रभावी मंच बनकर उभरा।

News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system
-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़