Sunday, June 7, 2026

मगध रेंज में पुलिसिंग का नया मॉडल : IG विकास वैभव की “लोक संवाद” पहल से बढ़ा जनविश्वास

-Advertise with US-

गयाः IPS विकास वैभव की कार्यशैली एक बार फिर चर्चा में है। कुशल, संवेदनशील और जन-केंद्रित पुलिसिंग के लिए पहचाने जाने वाले आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने गया रेंज के आईजी का पदभार संभालते ही पुलिस और जनता के बीच दूरी कम करने की दिशा में बड़ी पहल शुरू कर दी है। शनिवार को मगध रेंज के सभी थाना क्षेत्रों में “लोक संवाद गोष्ठी” (Lok-samvad goshthi) का व्यापक आयोजन किया गया।

हर थाना क्षेत्र में हुआ “लोक संवाद”

Lok-samvad goshthi के तहत पुलिस अधिकारियों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों पर आम नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित किया, उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया।

Lok-samvad goshthi
अरवल में जन-संवाद गोष्ठी में लोगों से संवाद करती SP नवजोत सिमी

हर महीने होगी नियमित जनसुनवाई

आईजी विकास वैभव ने निर्देश दिया है कि प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को अपराह्न 4 बजे सभी थाना क्षेत्रों में नियमित रूप से इस तरह की गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। इसका उद्देश्य केवल शिकायत सुनना नहीं, बल्कि पुलिस व्यवस्था को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और मानवीय बनाना है।

Lok-samvad goshthi

- Advertisement -

पुलिसिंग में दिख रही नई सोच

मगध रेंज में शुरू हुई यह पहल पुलिसिंग के पारंपरिक ढांचे से अलग एक नई सोच को दर्शाती है, जहां जनता को केवल शिकायतकर्ता नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था का सहभागी माना जा रहा है। गोष्ठियों में स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा पुलिस प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की।

Lok Samvad Goshthi

- Advertisement -

जनता और पुलिस के बीच बढ़ेगा भरोसा

जानकारों का मानना है कि ऐसे आयोजनों से आम लोगों के मन में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत होगी। साथ ही पुलिस को भी जमीनी समस्याओं को समझने और त्वरित कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।

Lok Samvad Goshthi

पहले भी नवाचार के लिए चर्चित रहे हैं विकास वैभव

गौरतलब है कि आईजी विकास वैभव अपने कार्यकाल में समाज और प्रशासन के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित करने के लिए पहले भी कई अभिनव पहल कर चुके हैं। गया रेंज में उनकी यह नई पहल अब सुशासन और जनभागीदारी आधारित पुलिसिंग का उदाहरण बनती दिख रही है।

Lok-samvad goshthi

मीडिया ग्रुप में साझा की गईं तस्वीरें

मगध रेंज के विभिन्न जिलों से संबंधित तस्वीरें और गतिविधियों की जानकारी मीडिया ग्रुप में साझा की गई है, जिसे लेकर लोगों के बीच उत्साह और सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

लोक-संवाद गोष्ठी

“जनता का विश्वास ही सबसे बड़ी ताकत”

खुद गया जी के डेल्हा थाना परिसर में जन-संवाद गोष्ठी करे हुए आईजी विकास वैभव ने कहा कि ऐसी गोष्ठियों से आमजनों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ता है तथा पुलिस की कार्यशैली में पारदर्शिता आती है।

आगे उन्होंने कहा-“पुलिस और जनता के बीच विश्वास ही बेहतर कानून व्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है। आमजनों के सहयोग और सुझावों से ही प्रभावी एवं संवेदनशील पुलिसिंग संभव है।”

Lok-samvad goshthi
गया जी के डेल्हा थाना में जन-संवाद गोष्ठी करते IG विकास वैभव

Read also: वक्त बदला, बिहार नहीं: कभी डीएन गौतम बनाम गिरीश बाबा… अब विनय तिवारी बनाम पप्पू पाण्डेय

- Advertisement -
अभय पाण्डेय
अभय पाण्डेयhttp://www.newsstump.com
अभय पाण्डेय एक युवा और प्रतिभाशाली पत्रकार हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार चैनलों, अखबारों और पत्रिकाओं में बतौर संवाददाता अपनी सेवाएं दे चुके अभय ने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUST) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अभय ने वर्ष 2004 में PTN News के साथ अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी। अपनी बेहतरीन रिपोर्टिंग और जमीनी पकड़ के दम पर उनकी कई खबरें राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow