Sunday, March 22, 2026

बिहार में शराब माफियाओं का दुस्साहसः ऑनड्यूटी थानेदार को की जान से मारने की कोशिश

-Advertise with US-

सारणः बिहार में शराब माफियाओं का दुस्साहस दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। आलम यह है कि अब बेखौफ शराब माफिया धंधे में आड़े आने वालों को सिधे जान से मारने पर आमदा हो चले हैं। मामाला सारण जिले का है। यहां बेखौफ शराब माफियाओं ने मशरख थाने में पदस्थापित ऑनड्यूटी थानेदार को ट्रक से रौंदकर जान से मारने की कोशिश की है। गंभीर रूप से घायल थानेदार को इलाज के लिए छपरा में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मशरख थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि थानाक्षेत्र में अवैध शराब की बड़ी डील होने वाली है। माफियओँ को रेड हैंड पकड़ने और डील को नाकाम करने के लिए जिले से आई विशेष टीम के साथ मशरख थानाध्यक्ष स्वयं गश्ती पर थे। डील को नाकाम करने के लिए गश्ती दल मलमलिया-सिवान एनएच-73 पर टोह लगाए थी।

इस दल में दारोगा अरविंद कुमार के साथ मशरख थानेदार भी सड़क पर ही गश्ती कर रहे थे। इस बीच एक ट्रक पुलिस को देखते हुए तेजी से भगाने लगा और देखते ही देखते गश्ती दल की बोलोरो जीप में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक अपने साथ बोलेरो को करीब 200 मीटर घसीटते हुए ले गया। उसी जीप में थानाध्यक्ष भी सवार थे जो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल थानाध्यक्ष को आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने पहले पीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए छपरा भेजा गया है।

- Advertisement -

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow