Friday, March 13, 2026

कांग्रेसी नेता कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेस के मठाधीशों को लेकर दिया बड़ा बयान

-Advertise with US-

हिसार: कांग्रेसी नेता कुलदीप बिश्नोई ने पार्टी के निर्णयों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे वरिष्ठ नेताओं पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया है। कुलदीप बिश्नोई ने गुरूवार को कहा, ‘पार्टी आलाकमान को उन लोगों को कुछ और जिम्मेदारी देनी चाहिए जो 30-35 वर्षों से कुर्सियों पर जमे हैं और कोई चुनाव नहीं लड़ा।’

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के पुत्र बिश्नोई ने ट्वीट किए गए वीडियो में कहा, ‘‘मैंने सोशल मीडिया में सिंधिया और पायलट के साथ एक तस्वीर डाल दी तो लोग अफवाहें फैलाने लगे कि मैं भाजपा में जा रहा हूं। भाजपा के लोगों में इतनी घबराहट है कि वो इस तरह की अफवाहें फैलाते हैं।’’

कांग्रेस जन नेताओं को आगे लाये

बिश्नोई ने कहा, ‘‘सिंधिया और पायलट मेरे अच्छे दोस्त हैं, इसमें कोई दो राय नहीं है। वो बहुत बेहतरीन नेता हैं, इसमें भी कोई दो राय नहीं है। उनके पार्टी छोड़ने से कांग्रेस को जबरदस्त नुकसान हो रहा है। उनके साथ पार्टी ने जो व्यवहार किया उससे कार्यकर्ताओं में बहुत मायूसी है।’’

कांग्रेसी नेता कुलदीप बिश्नोई ने वरिष्ठ नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस आलाकमान से कहना चाहूंगा कि राज्यों में जन नेताओं को आगे लेकर आएं क्योंकि वही लोग भाजपा को टक्कर दे पाएंगे। जो लोग पिछले 30-35 वर्षों से कुर्सियों पर जमे बैठे हैं और कोई चुनाव नहीं लड़ा। उन्हें कोई और जिम्मेदारी दी जाए क्योंकि हम बहुत बड़े युद्ध के लिए जा रहे हैं।’’

- Advertisement -

जन्मजात कांग्रेसी

बिश्नोई ने कहा, ‘‘हम जन्मजात कांग्रेसी हैं। हमने कांग्रेस कभी नहीं छोड़ी। हमने सिर्फ यह कहा कि हरियाणा में असली कांग्रेस चौधरी भजन लाल की कांग्रेस है। इसलिए हमने ‘हरियाणा जनहित कांग्रेस’ को लेकर संघर्ष किया था। मैं कभी भाजपा या बसपा के दरवाजे पर नहीं गया। वो लोग मेरे दरवाजे पर आए थे। बाद में हमारे साथ धोखा किया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे दो नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हैं। हालांकि इसका मुझे तीन-चार से बहुत नुकसान हो रहा है। लेकिन मैं परवाह नहीं करता। राहुल और प्रियंका मेरे नेता हैं और रहेंगे।’’

- Advertisement -

Read also: भारत में एक दिन में आये कोरोना पॉजिटिव मामले 45 हजार से अधिक मामले

- Advertisement -

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow