Thursday, March 26, 2026

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई सवा पांच लाख से अधिक

-Advertise with US-

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या रविवार को 5 लाख 28 हजार 859 हो गई। वहीं मृतकों की संख्या 16095 हो गई है। कोरोना संक्रमित मामलों को देखते हुए मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश ने भी घर-घर सर्वेक्षण होगा।
आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज करा रहे लोगों की संख्या 2,03,051 है। वहीं, 3,09,712 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘इस प्रकार अभी तक करीब 58.56 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं।’’ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ भारत सरकार द्वारा उठाए गए चरणबद्ध एहतियाती कदमों से उत्साहजनक परिणाम दिख रहे हैं।’’

भारत में लॉकडाउन के नियमों में ढील एक जून को दी गयी। तब तक संक्रमित लोगों की संख्या तीन लाख 38 हजार 324 थी। देश में रविवार को संक्रमण के 19906 मामले सामने आए। यह लगातार पांचवां दिन है जब कोरोना वायरस संक्रमण की संख्या 15 हजार से अधिक हुई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहां संक्रमण के कुल एक लाख 59 हजार 133 मामले हैं। वहीं, दिल्ली में 80188, तमिलनाडु में 78335, गुजरात में 30709, उत्तरप्रदेश में 21549, राजस्थान में 16944 और पश्चिम बंगाल में 16711 मामले सामने आए हैं।

- Advertisement -

दिल्ली के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने शहर में के लिए घर-घर जाकर करीब दो लाख लोगों की जांच की है। प्रत्येक घर की जांच की प्रक्रिया छह जुलाई तक पूरी हो जाएगी।

उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश ने भी निगरानी बढ़ा दी है। और दिल्ली, गोवा, ओडिशा और झारखंड की तर्ज पर घर-घर सर्वेक्षण कराने का फैसला किया है।

- Advertisement -

भारत में कोरोना की जांच के लिए 1036 प्रयोगशालाएं हैं। इनमें 749 सरकारी क्षेत्र की और 287 निजी क्षेत्र की प्रयोगशालाएं हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, ‘‘रोजाना दो लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा रही है। पिछले 24 घंटे में दो लाख 31095 नमूनों की जांच हुई है। अभी तक 82 लाख 27802 नमूनों की जांच हुई है।’’

- Advertisement -
दीपक सेन
दीपक सेन
मुख्य संपादक

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow