Tuesday, May 19, 2026

Good News: घटेगी की पटना से दिल्ली की दूरी, बिहार में बिछ रहा है सड़कों का जाल

-Advertise with US-

पटनाः आने वाले कुछ वर्षों में बिहार में सड़कों का जाल बिछ जाएगा। दिल्ली दूर नहीं नजदिक हो जाएगी। ऐसा कहना है बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन का। नवीन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शनिवार को कोईलवर में सोन नद पर बने पुल के उद्घाटन समारोह में हिस्सा ले रहे थे और जनता को संबोधित करते हुए बिहार के विकास के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार के साझा प्रयासों पर प्रकाश डाला।

अपने संबोधन में नितिन नवीन ने कहा कि भारतमाला परियोजना के अंतर्गत गोरखपुर से सिलि‍गुड़ी, रक्‍सौल से हल्दिया, बनारस से कोलकाता एक्‍सप्रेसवे के माध्‍यम से बिहार में एक्‍सप्रेसवे निर्माण का कार्य प्रारंभ हो रहा है। नवीन ने बताया कि बिहार सरकार इन परियोजनाओं को पूर्ण कराने हेतु प्रतिबद्ध है और इस संबंध में राज्‍य सरकार के स्‍तर से हर जिम्‍मेदारी पूर्ण की जाएगी।

दिसम्‍बर में पूर्ण हो जाएगा बक्‍सर में गंगा नदी पर बन रहे पुल का निर्माण कार्य

कोईलवर पुल के उद्घाटन के अवसर पर उन्‍होंने शाहबाद निवासियों को बधाई देते हुए कहा कि शाहबाद क्षेत्र में सड़क आधारभूत संरचना के विकास के लिए राज्‍य सरकार प्रतिबद्ध है। उन्‍होंने बताया कि कोईलवर-आरा-बक्‍सर पथ का निर्माण, बक्‍सर में गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल के साथ दिसम्‍बर, 2022 में पूर्ण हो जाएगा।

आरा के नजदिक बामपाली से असनी तक ग्रीन फिल्‍ड 4-लेन सड़क का निर्माण

उन्होंने यह भी बताया कि आरा-मोहनियां पथ का निर्माण जुलाई, 2023 में पूर्ण हो जाएगा। इस पथ में आरा शहर के पास बामपाली से असनी तक ग्रीन फिल्‍ड 4-लेन सड़क का भी निर्माण कराया जा रहा है, जिसका भू-अर्जन कार्य हर हाल में जून तक पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्‍होंने जानकारी दी की आरा शहर के अंदर कायम नगर से जीरो माइल के लिए भारत सरकार से प्राप्‍त राशि से ₹96 करोड़ की लागत से 4-लेन विकसित किया जाएगा तथा धरहरा से चंदवा मोड़ तक 8.5 कि०मी० लम्‍बे पथ का निर्माण राज्‍य सरकार द्वारा अपने संसाधन से किया जाएगा।

- Advertisement -

पूर्वांचल एक्‍सप्रेसवे से मिट जाएगी पटना से दिल्ली की दूरी

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने केन्‍द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री के पूर्वांचल एक्‍सप्रेसवे को पटना तक विस्‍तारित किये जाने की घोषणा का स्‍वागत किया। उन्‍होंने कहा कि पूर्वांचल एक्‍सप्रेसवे पटना से जुड़ जाने के कारण पटना से नई दिल्‍ली तक का सफर आसान हो जाएगा और इससे व्‍यवसाय हित भी राज्‍य का होगा।

बिहार में जल्द लागू होगी ब्रीज मेंटेंस पॉलिसी

उन्‍होंने बताया कि इस क्षेत्र में कई पुलों का भी निर्माण किया गया है और कई योजनाएं पूर्ण होने के करीब है। बिहार में पुलों के रख-रखाव के संबंध में उन्‍होंने बताया कि राज्‍य सरकार शीघ्र ही ब्रीज मेंटेंस पॉलिसी लागू करेगी, जिससे राज्‍य में पुलों का समुचित एवं ससमय रख-रखाव हो सकेगा।

- Advertisement -

Read also: कोईलवर सोन नद पर बने पुल का दूसरा लेन शुरु, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने किया उद्घाटन

- Advertisement -
अभय पाण्डेय
अभय पाण्डेयhttp://www.newsstump.com
अभय पाण्डेय एक युवा और प्रतिभाशाली पत्रकार हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार चैनलों, अखबारों और पत्रिकाओं में बतौर संवाददाता अपनी सेवाएं दे चुके अभय ने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUST) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अभय ने वर्ष 2004 में PTN News के साथ अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी। अपनी बेहतरीन रिपोर्टिंग और जमीनी पकड़ के दम पर उनकी कई खबरें राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow