Sunday, May 24, 2026

भोजपुर पुलिस की बड़ी सफलता: महज दो घंटों में लूटकांड का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार

-Advertise with US-

भोजपुरः जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के गजराजगंज थाना क्षेत्र (Gajrajganj Police Staion) अंतर्गत कारीसाथ के समीप NH-922 पर शनिवार को हुई लूट की वारदात का पुलिस ने महज कुछ ही घंटों के भीतर खुलासा कर दिया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस मामले में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से वारदात में प्रयुक्त एक पिस्टल एवं दो मोबाइल बरामद किए गए हैं। साथ ही ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के माध्यम से लूटे गए 28 हजार रुपये की पुष्टि भी हुई है।

दिनदहाड़े वारदात को दिया गया अंजाम

जानकारी के अनुसार, 23 मई को दिन के करीब 11:45 बजे बिलौटी गांव निवासी चंदन कुमार, पिता काशीनाथ तिवारी, आरा से अपने घर बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान कारीसाथ छोटी पुल के पास NH-922 पर पहले से घात लगाए तीन अज्ञात अपराधियों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर चंदन कुमार को पुल के नीचे ले जाकर मारपीट की और मोबाइल के माध्यम से जबरन ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर 28 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। घटना के बाद अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।

डीएसपी ने दी कार्रवाई की जानकारी

इस बात की जानकारी देते हुए सदर DySP-1 राजकुमार साह ने बताया कि पीड़ित द्वारा गजराजगंज ओपी पहुंचकर घटना की सूचना दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया गया।

तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

पुलिस कार्रवाई के दौरान कारीसाथ गांव से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान ऋतिक कुमार, पिता सैलेश पासवान, सत्यम सिंह, पिता विजय सिंह तथा आकाश कुमार उर्फ बिट्टू, पिता रामजी यादव के रूप में हुई है। सभी आरोपी कारीसाथ गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

- Advertisement -

पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक पिस्टल एवं दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जांच के दौरान मोबाइल से यह पुष्टि हुई कि आकाश यादव उर्फ बिट्टू के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के माध्यम से 28 हजार रुपये की निकासी की गई थी।

पूछताछ में अपराध स्वीकार

डीएसपी ने बताया कि गहन पूछताछ एवं तकनीकी अनुसंधान में गिरफ्तार तीनों अपराधियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस अब उनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है तथा गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी जारी है।

- Advertisement -

पुलिस टीम की अहम भूमिका

इस सफल कार्रवाई में गजराजगंज ओपी अध्यक्ष चंचल कुमार महथा (Chanchal Kumar Mahtha), पुअनि धनंजय कुमार सिंह, पुअनि सोनी कुमारी, सअनि पंचानन पासवान, सअनि मनीष कुमार सिंह सहित अन्य सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस टीम की तत्परता और सक्रियता के कारण वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर पूरे मामले का सफलतापूर्वक खुलासा हो सका।

लोगों ने की पुलिस कार्रवाई की सराहना

स्थानीय लोगों ने भोजपुर पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। लोगों का कहना है कि त्वरित कार्रवाई से अपराधियों के मनोबल पर असर पड़ेगा और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी। वहीं पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Read also: अब नेपाल की सीमा पर नज़र रखेंगे IG साहब, बिहार सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Read also: BNSS धारा 218: सरकारी कर्मचारियों को सुरक्षा या FIR में भ्रम? समझिए पूरा सच

- Advertisement -
अभय पाण्डेय
अभय पाण्डेयhttp://www.newsstump.com
अभय पाण्डेय एक युवा और प्रतिभाशाली पत्रकार हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार चैनलों, अखबारों और पत्रिकाओं में बतौर संवाददाता अपनी सेवाएं दे चुके अभय ने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUST) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अभय ने वर्ष 2004 में PTN News के साथ अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी। अपनी बेहतरीन रिपोर्टिंग और जमीनी पकड़ के दम पर उनकी कई खबरें राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow