टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मुंबई के पास सड़क दुर्घटना में मौत

मुंबईः टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की रविवार को महाराष्ट्र के पालघर में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मिस्त्री अपनी मर्सिडीज से अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे, जो एक डिवाइडर से टकरा गई। मिस्त्री की उम्र 54 साल थी।

पुलिस के मुताबिक हादसे के वक्त मिस्त्री के अलावा तीन अन्य लोग भी कार में सवार थे। इनमें मुंबई की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अनाहिता पंडोले, उनके पति डेरियस पंडोले और उनके भाई जहांगीर पंडोले का नाम शामिल है। पंडोल और डेरियस पंडोले का वापी के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

घटना  के बबात क पुलिस अधिकारी ने बताया “दुर्घटना दोपहर लगभग 3.15 बजे हुई, जब मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई की यात्रा कर रहे थे। हादसा सूर्या नदी पर बने पुल पर हुआ। यह एक दुर्घटना की तरह लगता है। ”

मिस्त्री के पार्थिव शरीर को बाद में मुंबई वापस लाया गया। अक्टूबर 2016 में हेमिस्त्री को टाटा संस के चेयरमैन पद से हटा दिया गया था। मिस्त्री की मौत की खबर सामने आने के तुरंत बाद राजनीतिक नेताओं और उद्योगपतियों ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने  साइरस मिस्त्री के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।  मोदी ने कहा है कि वह एक ऐसे होनहार उद्यमी थे जिन्हें भारत की आर्थिक शक्ति में विश्वास था।

अपने एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा;“श्री साइरस मिस्त्री का असामयिक निधन स्तब्ध करने वाला है। वह एक ऐसे होनहार उद्यमी थे, जिन्हें भारत की आर्थिक शक्ति में विश्वास था। उनका निधन वाणिज्य एवं उद्योग जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और मित्रों के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।”

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि वह “टाटा संस के पूर्व प्रमुख साइरस मिस्त्री के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हैं। वह न केवल एक सफल उद्यमी थे, बल्कि उद्योग में एक युवा, उज्ज्वल और दूरदर्शी व्यक्तित्व के रूप में भी देखे जाते थे। यह एक महान है नुकसान… मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।”

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मिस्त्री को एक सौम्य आत्मा और एक मिशन वाला व्यक्ति बताया। “साइरस के रूप में मैं हमेशा उन्हें दयालुता के प्रतीक के रूप में याद रखूंगी। उनके निधन की खबर सदमे के रूप में आती है। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदना।”

News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system