Sunday, March 15, 2026

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह AIIMS में भर्ती, पीएम मोदी ने की शिघ्र स्वस्थ होने की कामना

-Advertise with US-

नई दिल्लीः पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को बुखार और कमजोरी की शिकायत के बाद बुधवार को दिल्ली AIIMS  में भर्ती कराया गया है। मनमोहन सिंह को अस्पताल में भर्ती कराए जाने की खबर के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्वास्थ्य केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने उनके शिघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘मैं डॉ मनमोहन सिंह जी के अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

बताया जा रहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह हालत स्थिर हैं और उन्हें महत्वपूर्ण तरल पदार्थ दिए जा रहे हैं। एक सूत्र ने बताया, ‘‘दो दिन पहले उन्हें बुखार आया था और बुधवार को चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें भर्ती कराया गया है। उन्हें चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है और चिंता की कोई बात नहीं है।“

बता दें, इसी साल अप्रैल महिने में वे कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे और उन्हें इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था। एम्स में कुछ दिनों तक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी मिली थी। पूर्व प्रधानमंत्री ने चार मार्च और तीन अप्रैल को कोरोना के टीकों की दो खुराक ली थीं। पिछले साल एक नई दवा के कारण रिएक्शन और बुखार होने के बाद भी मनमोहन सिंह को एम्स में भर्ती कराया गया था। कई दिनों के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी।

इधर केंद्रीय स्वास्थय मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर की है और उनके शिघ्र संवस्थ्य होने की कामना की है। मंडावीया मनमोहन सिंह की हालत जानने खुद एम्स भी गए और इलाज कर रहे डॉक्टरों की टिम से पूरी जानकारी ली। स्वस्थ्य मंत्री मंडाविया ने ट्विट किया, ‘आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी से AIIMS, नई दिल्ली में मुलाक़ात की व उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ली। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

- Advertisement -

- Advertisement -
अभय पाण्डेय
अभय पाण्डेय
आप एक युवा पत्रकार हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार चैनलों, अखबारों और पत्रिकाओं को बतौर संवाददाता अपनी सेवाएं दे चुके अभय ने वर्ष 2004 में PTN News के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इनकी कई ख़बरों ने राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी हैं।

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow