Saturday, March 14, 2026

एक्जिट पोल को फेल कर रही काउंटिंग, भाजपा बड़ी पार्टी बनने की ओर

-Advertise with US-

पटना: एक्जिट पोल बनाम एक्चुअल पोल में महागठबंधन और राजग की टक्कर तो कांटे की है लेकिन पलड़ा राजग का ही भारी है। उधर चिराग, पप्पू यादव, पुष्पम प्रिया और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के सपने धरे ही रह गये। दोष ईवीएम पर ही आने के संकेत हैं।

भाजपा बड़ी पार्टी बनी

देर शाम तक मिले नतीजे बता रहे हैं कि राजग 123 तो महागठबंधन 112 सीटें ले चुकी हैं। चिराग अधर में हैं जबकि अन्य के खाते में आठ सीटें हैं। दल के हिसाब से देखें तो भाजपा बड़ी पार्टी बनी है। उसे 74 जबकि जदयू को 43, राजद को 68 सीटें जा रही हैं। ऐसे में भाजपा का कद जदयू से बड़ा साबित होने जा रहा है। वैसे आंकड़े जीत और रुझान, दोनों मिला कर हैं।

ईवीएम की परेशानी

पप्पू यादव से लेकर पुष्पम प्रिया तक ने ईवीएम का रोना रोया है। पुष्पम ने सीधा आरोप लगाया है कि उसके वोट राजग के हिस्से में दिखाये जा रहे हैं।

- Advertisement -
अजय वर्मा
अजय वर्मा
समाचार संपादक

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow