Saturday, February 28, 2026

कोरोना पॉ​जिटिव उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का निधन

-Advertise with US-

गुरुग्राम: उत्तर प्रदेश के होमगार्ड मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का लगभग साढ़े चार बजे निधन हो गया। चेतन चौहान कोरोना वायरस से संक्रमित थे। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। चेतन चौहान कोरोना संबंधी बीमारियों से ग्रस्त थे।

73 वर्षीय चेतन चौहान की एक दिन पहले ही तबीयत और बिगड़ गई थी। उनकी किडनी फेल हो गई थी। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। जुलाई के महीने में ही चेतन चौहान की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेतन चौहान के निधन पर शोक जताया है।

शोक की लहर

चेतन चौहान के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चेतन चौहान के निधन को बड़ी क्षति बताया है। वहीं, बीजेपी सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी चेतन चौहान के निधन पर शोक जताया है।

इसके अलावा अनिल कुंबले, सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग सहित क्रिकेट जगत ने शोक व्यक्त किया है।

- Advertisement -

क्रिकेट कॅरियर

चेतन चौहान को भारत के महान ओपनर सुनील गावस्कर की ओपनिंग जोड़ी के तौर पर याद किया जाता है। चेतन चौहान ने 1969 से 1981 के बीच क्रिकेट खेला था।

चेतन चौहान भारतीय क्रिकेट टीम के एक अहम बल्लेबाज रह चुके हैं। चेतन चौहान ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 40 टेस्ट मुकाबले खेले हैं। इसके अलावा चेतन चौहान ने सात एक दिवसीय मुकाबलों में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। टेस्ट मुकाबलों में चेतन चौहान के नाम 2084 रन दर्ज हैं। टेस्ट मैचों में उनका सर्वोच्च स्कोर 97 रन है।

- Advertisement -

राजनीतिक कॅरियर

क्रिकेट के बाद चेतन चौहान ने राजनीति में अपनी पारी की शुरुआत की। चेतन चौहान भारतीय राजनीति में सक्रिय भूमिका अदा कर रहे थे। चेतन चौहान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं। 1991 और 1998 के चुनाव में वह बीजेपी के टिकट पर सांसद बने थे।

वर्तमान में चेतन चौहान अमरोहा जिले की नौगांवा विधानसभा के विधायक थे। वहीं, चेतन चौहान योगी सरकार के दूसरे कैबिनेट मंत्री हैं, जिनका कोरोना वायरस के कारण निधन हुआ है। इससे पहले कैबिनेट मंत्री कमला रानी का लखनऊ के पीजीआई में कोरोना वायरस के कारण निधन हुआ था।

- Advertisement -

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow