Tuesday, March 17, 2026

कांग्रेस नेता का बयान- BJP गुंडों की पार्टी, बेबस नीतीश इशारों के गुलाम

-Advertise with US-

पटनाः बिहार कांग्रेस मीडिया प्रभारी सह महासचिव सरोज तिवारी ने सीएम नीतीश कुमार और भाजपा दोनों पर एक साथ निशाना साधा है। सरोज तिवारी का कहना है कि बिहार के इतिहास में नीतीश जैसा बेबस और लाचार कोई दूसरा मुख्यमंत्री नहीं। वो महज भाजपा के हाथों की कठपुतली हैं। भाजपा जो चाहेगी नीतीश वही करेंगे, यदि उससे ज्यादा करने की कोशिश भी की तो तय है सलाखों के पिछे होंगे, क्योंकि क्या पता पेगासस ने उनकी भी जासूसी की हो।

पिछले दिनों बिहार विधानसभा में विधायों के साथ हुई मारपीट की घटना में अब तक की कार्रवाई से नाराज सरोज तिवारी ने कहा कि बिहार में गुंडों की सरकार है। जहां भाजपा होगी वहां गुंडागर्दी होगी। भाजपा पार्टी नहीं गिरोह है। सरकार में अगर भाजपा नहीं होती तो शायद लोकतंत्र के मंदिर में ऐसी शर्मनाक घटना नहीं होती। तिवारी ने साफ कहा कि उस घटना के सबसे बड़े आरोपी विधानसभा अध्यक्ष हैं, जिनके इशारे पर विधायकों को पिटा गया है।

भाजपा के इशारे पर काम करती है बिहार पुलिस

पिटाई मामले पर उन्होंने नीतीश कुमार के तेवर पर दया भरे लहज़े में कहा कि नीतीशजी तो कठपुतली हैं। वो चाहकर भी कुछ कर नहीं सकते। प्रदेश का गृह विभाग भले ही उनके हाथ में है, लेकिन पुलिस भाजपा के इशारे पर काम करती है। प्रदेश के DGP हो या जिले का एसपी सभी BJP के दुलारे हैं। एक थानेदार तक को कंट्रोल करने की ताकत अब नीतीश कुमार के पास नहीं है।

नीतीश जैसा असहाय कोई दूसरा सीएम नहीं- सरोज

न्यूज़ स्टंप से खास बातचीत में सरोज तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार का यह कार्यकाल बिहार के इतिहास में काले अक्षरों में लिखा जाएगा, जिसमें नीतीश की बेबसी और लाचारी पर भी एक अध्याय होगा। नीतीश पुरी तरह भाजपा के चंगुल में फंस गए हैं और उनके पास अब धृतराष्ट्र बनकर सब कुछ बरदाश्त करने के अलावें कोई दूसरा रास्ता नहीं है। भाजपा के नेता जलील करते हैं और नीतीश कुमार को सहना पड़ता है, क्योंकि भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाकर अहसान किया है। अहसान के तले दबकर वो इस कदर असहाय हो गए हैं कि BJP उनका पाजामा-कुर्ता भी उतार दे तो वो कुछ नहीं कर सकते।

- Advertisement -

नहीं टिकेगी बिहार में NDA की सरकार

उन्होंने VIP प्रमुख मुकेश सहनी को बनारस में घुसने से रोके जाने वाली घटना पर दुख जताते हुए कहा कि इससे शर्मनाक क्या हो सकता है कि प्रदेश के एक मंत्री को पड़ोसी राज्य में प्रवेश से रोक दिया जाता है और नीतीश चुप्प रह जाते हैं। बकौल सरोज बिहार की मौजूदा सरकार में अंदरखाने जो चल रहा है उससे यही लगता है कि सरकार बहुत ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं।

- Advertisement -
अभय पाण्डेय
अभय पाण्डेय
आप एक युवा पत्रकार हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार चैनलों, अखबारों और पत्रिकाओं को बतौर संवाददाता अपनी सेवाएं दे चुके अभय ने वर्ष 2004 में PTN News के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इनकी कई ख़बरों ने राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी हैं।

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow