Saturday, March 14, 2026

बंगाल की बेटी रिया चक्रवर्ती के समर्थन में कोलकाता की सड़कों पर उतरी कांग्रेस

-Advertise with US-

कोलकाताः कांग्रेस ने आज ट्वीट किया, “बंगाल की बेटी रिया चक्रवर्ती के खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र और प्रतिशोधात्मक व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.”

रिया चक्रवर्ती को लेकर बंगाल में भी राजनीति गर्म है। रिया के समर्थन में अब प्रदेश कांग्रेस ने शनिवार को कोलकाता में सड़क पर उतरकर उसके खिलाफ की जा रही कार्रवाई को लेकर विरोध जताया। रैली में प्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। हाथों में पोस्टर व बैनर के साथ रैली में शामिल नेताओं ने रिया के प्रति समर्थन जताया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बंगाल की बेटी रिया चक्रवर्ती को राजनीतिक प्रतिशोध के तहत निशाना बनाया जा रहा है।

उन्होंने भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि बिहार चुनाव के चलते भाजपा सुशांत सिंह राजपूत मामले में राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रही है।

बता दें कि इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी भी रिया के समर्थन में सामने आए थे। उन्होंने रिया चक्रवर्ती को बंगाली ब्राह्मण महिला बताते हुए कहा था कि सुशांत को न्याय की व्याख्या, बिहारी के लिए न्याय की व्याख्या नहीं होनी चाहिए।

- Advertisement -

उन्होंने रिया के पिता को लेकर भी कहा था कि वह सेना के पूर्व अधिकारी रह चुके हैं। उन्होंने कई वर्षों तक देश की सेवा की लेकिन अब वह अपने दो बच्चों को न्याय नहीं दिला पा रहे हैं।

बताते चलें कि बंगाल में रिया मामले को बंगाली अस्मिता से जोड़कर कांग्रेस, वाममोर्चा सहित सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस भाजपा के खिलाफ हमलावर है। इन राजनीतिक दलों का आरोप है कि रिया के खिलाफ अभियान इस बात को साबित करता है कि भाजपा बंगालियों को निशाना बनाती है।

- Advertisement -

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow