Friday, March 13, 2026

लॉकडाउन से परेशान दिव्यांगों और विधवाओं के बीच राशन सामग्री का वितरण

-Advertise with US-

रोहतासः लॉकडाउन में नोखा नगर पंचायत अध्यक्ष पम्मी वर्मा अपने फ़र्ज और जिम्मेदारी के प्रति बेहद गंभीर दीख रही हैं। नगरवासियों को भुखमरी की समस्या से बचाने ख़ातिर वो सतत् प्रयत्नशिल हैं और ऐसी नौबत ना आए कि कोई एक पहर भूखे रह जाए इसे लेकर वो लोगों तक अपने स्तर से लगातार हर संभव मदद पहुंचा रही हैं। इसी क्रम में उन्हों ने शनिवार को फिर से राशन सामग्री वितरण अभियान चलाया।

नोखा नगर पंचायत के कई वार्डों में लोगों के दरवाजे तक जाकर उन्हों ने लगभग 50 ऐसे लोगों को राशन सामग्री दी जो या तो दिव्यांग हैं या विधवा हैं। उनके इस कृत्य से जहां लोग खुद को इस लॉकडाउन में सुरक्षित महसूस कर रहे हैं, वहीं ऐसा करके पम्मी वर्मा भी काफी खुश नज़र आ रही हैं।

पम्मी वर्मा की मानें तो उनका ये अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक लॉकडाउन में फंसे हर एक जरूरतमंद तक मदद नहीं पहुंच जाती। इस बाबत उन्हों कहा ‘आज एक सामान्य घरेलु महिला से आगे  बढ़कर नगर की पहली महिला की कुर्सी पर आसीन हूं तो यह इसी जनता का आशीर्वाद और प्यार है, जिसका ऋण तो नहीं चुका सकती लेकिन उनके तकलीफ़ को कम करने लिए एक छोटी सी कोशिश जरूर कर सकती हूं।

बता दें इससे पहले उन्हों ने सोमवार को वार्ड नंबर 9 से अपने अभियान की शुरूआत की थी, जिसमें लगभग 100 परिवारों के बीच राशन सामग्री के साथ कई जरूरी वस्तुओं का भी वितरण किया गया था।

- Advertisement -

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow