Tuesday, March 17, 2026

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल से की मुलाकात, 102 विधायकों की सूची सौंपी

-Advertise with US-

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार शाम को जयपुर में राजभवन पहुंचे। राज्यपाल से मुलाकात कर अपने पास बहुमत होने का दावा किया। अशोक गहलोत ने दावा किया कि उन्हें 102 विधायकों का समर्थन हासिल है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र को समर्थन करने वाले 102 विधायकों की सूची सौंपी। भारतीय जनजाति पार्टी (बीटीपी) के दो विधायक गहलोत को समर्थन देने होटल में पहुंचे थे।

देखते हैं दोनों गुटों का समीकरण

विधानसभा के समीकरण के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष को मिलाकर कांग्रेस के 100 विधायक अशोक गहलोत गुट पास हैं। बीटीपी के दो विधायकों के समर्थन देने के बाद गहलोत के समर्थक विधायकों का आंकड़ा 102 हो जाता है। 200 सदस्यीय विधानसभा सभा में सरकार गठन के लिए 101 विधायकों का समर्थन आवश्यक है।

- Advertisement -

वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के 72 विधायक हैं। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के तीन विधायक हैं। यानी बीजेपी गठबंधन के पास कुल 75 विधायक हैं। पायलट खेमे में कुल 23 विधायक हैं। सचिन पायलट को कांग्रेस के 19 विधायकों का समर्थन हासिल है। तीन निर्दलीय विधायक हैं और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का एक विधायक है।

- Advertisement -

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow