Tuesday, March 17, 2026

कैट सारण एवं युवा क्रांति रोटी बैंक ने जरूरतमंद रोजेदारों के बीच पहुंचाई खाद्य सामग्री

-Advertise with US-

सारण: मुस्लिम समुदाय का पवित्र महीना रमजान चल रहा है। इस वर्ष कोरोना वायरस के कारण देश में संपूर्ण लॉकडाउन है। लॉकडाउन में लगातार लोगों के बीच कैट सारण एवं समाजिक संगठन युवा क्रांति रोटी बैंक प्रतिदिन 400 लोगों को भोजन वितरण का कार्य कर रही है।

संस्थापक विजय राज ने बताया कि रमजान को लेकर युवा क्रांति रोटी बैंक की टीम द्वारा विशेष राहत पैकेज बनाकर रोजेदारों के बीच प्रतिदिन शहर के विभिन्न इलाकों में चिन्हित कर मदद पहुंचा रही है। पवित्र महीना रमजान के सभी दिन विशेष राहत पैकेज बांटने का कार्य जारी रहेगा। इसमें लोगों का सहयोग मिल रहा है, जो काफी सराहनीय है।

उन्होंने बताया कि लॉक डाउन में लोगों की समस्या को देखते हुए प्रतिदिन 100 लोगों का भोजन वितरण किया जाता था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के दौरान 400 लोगों के बीच दोपहर और शाम में भोजन वितरण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शहर से होकर गुजरने वाले प्रवासी मजदूरों को खाना खिलाया जा रहा है। वही चौक चौराहों पर तैनात हमारी पुलिस के जवानों के लिए भोजन के साथ-साथ सैनिटाइजर, मास्क आदि का वितरण भी किया जा रहा है। इन सभी कार्यों में श्रीप्रकाश ऑर्नामेंट्स का काफी अहम योगदान रहा है।

कैट सारण एवं युवा क्रांति रोटी बैंक द्वारा जरूरतमंद रोजेदारों के बीच पहुंचाई खाद्य सामग्रीइस सेवा कार्य मे कैट सारण एवं युवा क्रांति रोटी बैंक के संरक्षक अरुण पुरोहित , ई०विजय राज, अध्यक्ष आकृति रचना, उपाध्यक्ष अरुण कुमार, महासचिव राखी गुप्ता,  सचिव सुमन वर्मा, कोषाध्यक्ष रविन्द्र रमन,  विजय मिश्रा, अमितांजली सोनी, सदस्य राजा वरुण प्रकाश, विनीत सिंह, मनीष कुमार, विवेक चौहान, आशुतोष बाबा, बिंदिया जयसवाल, सौरभ ट्विंकल, अश्वनी गुप्ता, सुजीत गुप्ता आदि लोगों का सहयोग बेहद अहम है।

- Advertisement -

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow