Saturday, March 14, 2026

अभिनेता इरफ़ान के बाद बॉलिवुड स्टार ऋषि कपूर का निधन, सदमे में मायानगरी

-Advertise with US-

मुंबईः मायानगरी के लिए यह सप्ताह काफि दुखदायी साबित हो रहा है। बुधवार की सुबह अभिनेता इरफ़ान खान के निधन से लोग अभी उबर भी नहीं पाए हैं कि आज सुबह सुपर स्टार ऋषि कपूर के निधन की ख़बर ने सबको स्तब्ध कर दिया। कपूर पिछले 2 साल से कपूर ल्यूकेमिया नामक बीमारी से पिड़ित थे।

जानकारी के मुताबिक 67 साल के कपूर पिछले साल ही विदेश से इलाज करवाकर वापस आए थे। वे काफी खुश थे और हर किसी से मिलना चाहते थे, लेकिन ये बीमारी दूर नहीं जा सकी। बुधवार को सांस में तकलीफ के बाद उन्हें मुबई के एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सुबह 8.54 बजे उनका निधन हो गया।

Read also: बॉलिवुड के मशहूर अभिनेता इरफान खान का लंबी बिमारी के बाद निधन

कपूर फैमिली से ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने उनके के निधन की खबर को कंफर्म किया है। रणधीर ने बताया कि कपूर को सांस लेने में समस्या हो रही थी, जिसके बाद उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां रात में उनका निधन हो गया।

- Advertisement -

ऋषि कपूर के निधन की जानकारी महानायक अमिताभ बच्चन ने भी ट्वीटर पर साझा की है। महानायक बच्चन ने ट्वीट कर लिखा- वो गया। ऋषि कपूर गए। अभी उनका निधन हुआ। मैं टूट गया हूं।

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow