Friday, April 10, 2026

BJP का मास्टर स्ट्रोक- अब सीपी ठाकुर की जगह विवेक ठाकुर जाएंगे राज्यसभा

-Advertise with US-

पटनाः BJP की तरफ से बिहार के एकलौते राज्यसभा उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी गई है। BJP ने राज्यसभा सांसद डॉ सीपी ठाकुर की जगह उनके बेटे विवेक ठाकुर को सदन में भेजने का फैसला किया है। सीपी ठाकुर का कार्यकाल जल्द ही पूरा होने वाला है।

विवेक ठाकुर को राज्यसभा में भेजे जाने के फैसले के बाद बिहार की सियासत में तमाम तरह की चर्चा चल रही है। उनमें से सबसे बड़ी चर्चा विवेक ठाकुर का भूमिहार होने से जुड़ा है। दरअसल पिछले दिनों हुई विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद से ही प्रदेश का भूमिहार वर्ग नीतीश सरकार से खफा है। भूमिहारों का मानना है कि सरकार ने जातिगत भावना से ग्रस्त होकर आनंत के राजनीतिक करियर को तबाह किया है।

चुंकि बिहार विधानसभा चुनाव सर पर है। भूमिहारों की आबादी कुल आबादी का लगभग 4.7 % है। अब इस 4.7 % की आबादी को कैसे जोड़कर रखा जाए ये NDA के लिए एक चुनौती बनी हुई है, जो विवेक ठाकुर को राज्यसभा भेजे जाने के बाद हद तक सिक्योर होता दिख रहा है।

आपको बता दें बिहार में भूमिहार समाज को पहले से ही बीजेपी का मजबूत वोट बैंक माना जाता है। विधानसभा में मौजूदा गणित के हिसाब से बीजेपी कोटे से किसी एक उम्मीदवार को ही राज्यसभा भेजा जा सकता है। पार्टी ने अब सीपी ठाकुर की बजाय उनके बेटे विवेक ठाकुर को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है।

- Advertisement -

विवेक ठाकुर को पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी ने ब्रह्मपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वे उसमे बुरी तरह से हार गए थे। बाद में बीजेपी नेतृत्व ने विवेक को विधान परिषद में भी जगह दी जहां वे कुछ दिनों तक MLC भी रहे और अब BJP के केंद्रीय नैतृत्व ने राज्यसभा के लिए विवेक के नाम की घोषणा कर दी है।

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow