Monday, February 16, 2026

Nagaland assembly election 2023: नागालैंड चुनाव में दिखेगा चिराग का बिहार मोड्यूल

-Advertise with US-

नई दिल्लीः लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास (Lok Janshakti Party Ramvilas) ने नागालैंड विधानसभा चुनाव (Nagaland assembly election 2023) में चिराग के बिहार मॉड्यूल पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया है कि वह नागालैंड के केवल उन सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी जहां से भाजपा ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है। LJP (R) ने अपने 19 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भी कर दी है।

लोजपा (रा) के गठन से पहले लोक जनशक्ति पार्टी ने चिराग पासवान के नैतृत्व में 2020 का बिहार विधानसभा चुनाव इसी मॉड्यूल पर लड़ा था, जिसका नुकसान कथित तौर पर NDA के घटक JDU को भुगतना पड़ा था, लेकिन भाजपा को फायदा हुआ था।

नागालैंड में इसी महीने 27 तारिख को मतदान होना है। कुल 60 सीटों वाली नागालैंड विधानसभा में जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 20 सीटों से अपने उम्मीदवार उतारे हैं, वहीं उसकी सहयोगी नेशनलिस्ट डोमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) 40 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है। इस हिसाब से देखा जाए चिराग पासवान की पार्टी LJP (R) नागालैंड के 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।

Read also: चुनाव से पहले JDU का हुआ सूपड़ा साफ, नीतीश को छोड़ चिराग का थामा दामन

- Advertisement -

इस ऐलान से पहले LJP (R) ने नागालैंड JDU को तगड़ा झटका दिया था। JDU प्रदेश अध्यक्ष को छोड़ कर प्रदेश इकाई के लगभग सभी पदाधिकारियों ने LJP (R) की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। JDU से आए इन पदाधिकारियों के बूते ही LJP (R) ने वहां अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, जिसका फायदा उसे मिल सकता है।

Read also: नागालैंड और त्रिपुरा में इसी महीने होंगे विधानसभा चुनाव, देखें कार्यक्रम

- Advertisement -

इधर, इस खबर के बाद सियासी गलियारे में चर्चा का बाजार गर्म है। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि तस्वीर बिल्कुल साफ है। बिहार की तरह ही नागालैंड में भी भाजपा को उसके ‘हनुमान’ चिराग पासवान से लाभ मिल सकता है। 2018 के नागालैंड चुनाव में भी भाजपा ने 20 सीटों पर चुनाव लड़ा था जिसमें 12 सीटों पर उसे जित मिली थी।

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow