Monday, March 16, 2026

13 जनवरी तक जमा की जा सकती हैं कोल ब्लॉकों की वाणिज्यिक नीलामी के लिए निविदाएं

-Advertise with US-

नई दिल्लीः कोयला ब्लॉकों की वाणिज्यिक नीलामी के लिए निविदाएं 13 जनवरी, 2023 तक जमा की जा सकती हैं।  निविदा ससे जुड़ी यह सूचना जानकारी कोयला मंत्रालय ने जारी की है।

समय-सीमा के मुताबिक निविदादाता 13 जनवरी को दोपहर 12:00 बजे तक इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन और उसी दिन अपराहन 16:00 बजे तक भौतिक रूप से अपनी निविदा जमा कर सकते हैं। ये निविदाएं सोमवार, 16 जनवरी, 2023 को निविदादाताओं के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सुबह 10:00 बजे खोली जाएंगी।

141 कोयला खदानों के लिए वाणिज्यिक कोयला खदानों की नीलामी की 6वीं ट्रेंच और 5वीं ट्रेंच के लिए दूसरा प्रयास 03 नवंबर, 2022 को शुरू किया गया है। मौजूदा ट्रेंच के तहत कोयला खदानों को निवेशक समुदाय की विभिन्न मांगों को देखते हुए चुना गया है। उद्योग के फीडबैक के आधार पर कुछ कोयला खदानों का आकार बदला गया है, ताकि उनका आकर्षण बढ़ाया जा सके।

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow