मुखिया हो तो ऐसा: सरकार से नहीं मिला फंड तो तत्काल अपने निजी कोष से करवा दिया चेक डैम का निर्माण

News Stump
Advertisements

बांकाः कहते हैं अगर काम करने का जज़्बा हो, तो कोई भी बाधा आपको नहीं रोक सकती। कुछ ऐसा ही कारनामा बभनगामा ग्राम पंचायत के मुखिया दिगंबर मंडल ने कर दिखाया है। पंचायत के विकास के लिए दिगंबर मंडल द्वारा किये जा रहे ईमानदार प्रयास की तारीफ इन दिनों चारो और हो रही है।

दरअसल, मामला बांका जिले के बरहट प्रखंड अंतर्गत बभनगामा ग्राम पंचायत का है। जहां पथरा गांव जाने वाली सड़क के निर्माण के दौरान रास्ते के दोनों ओर से मिट्टी उठाकर भराई का कार्य किया गया था, जिसके कारण रास्ते के दोनों तरफ गड्ढा बन गया। गड्ढे की वजह से किसानों को अपने खेत तक जाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। किसानों ने इस बाबत स्थानीय प्रशासन को भी जानकारी दी थी। साथ ही किसानो ने इस पर चेक डैम बनाने का अनुरोध किया गया था। लेकिन, सरकारी उदासीनता का आलम यह था कि फंड की कमी का बहाना बनाकर इस कार्य को लटका दिया गया।

स्थानीय प्रशासन से क्षुब्ध होकर किसानों ने इस समस्या की जानकारी मुखिया दिगंबर मंडल को दी। जिसके बाद मुखिया ने इसके महत्व को समझते हुए तत्काल अपने निजी बचत कोष से तीन चेक डैम सह पुलिया का निमार्ण कार्य रिकॉर्ड एक सप्ताह के भीतर करवाया। साथ ही सुनिश्चित किया कि रोपणी के समय में किसानों को प्रर्याप्त लाभ मिले। मुखिया दिगंबर मंडल के इस नेक कार्य की सराहना पूरे बांका जिले के लोग कर रहे हैं।

आपको बताते चलें कि स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली आदि जैसी मूलभूत सुविधाओं से उपेक्षित पंचायत को दिगंबर मंडल ने अपने कार्यकाल में कई तरह की परेशानियों के बावजूद सामाजिक और आर्थिक विकास के रास्ते पर भी लाया है।

Advertisements

Share This Article
Follow:
With the system... Against the system
Leave a Comment