Monday, March 16, 2026

लापता बच्चे की मौत से लोगों में आक्रोश, सांत्वना देने गए BJP सांसद का किया विरोध

-Advertise with US-

कोलकाताः भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी को अपने खिलाफ सैंकड़ों लोगों के विरोध प्रदर्श का सामना पड़ा। सांसद 20 सितंबर को अपने पड़ोसी के घर पर मृत पाए गए पांच वर्षीय लड़के के परिवार से मिलने के लिए बंगाल के शांतिनिकेतन दौरे पर थे। विधानसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए भाजपा ने आरोप लगाया कि लौकेट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के इशारे पर हुआ।

स्थानीय निवासियों के विरोध का सामना करने के बाद, लॉकेट चटर्जी ने पुलिस की निष्क्रियता और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति के खिलाफ शांतिनिकेतन थाने के सामने विरोध प्रदर्शन भी किया।

बता दें, बीरभूम के शांतिनिकेतन इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। यहां एक दिन पहले एक बच्चा मृत पाया गया था। बच्चा रविवार को मोल्दांगा गांव से लापता हो गया था और करीब 50 घंटे के बाद उसका शव एक पड़ोसी के घर की छत से बरामद किया गया था। इसके तुरंत बाद, भीड़ ने घर में तोड़फोड़ की और आग लगा दी थी।

इस बीच पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिसके घर से प्लास्टिक की थैली में लापता बच्चे शव मिला था। बच्चे के लापता होने के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow