Monday, March 16, 2026

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले आंध्रा CM चंद्र बाबू नायडू

-Advertise with US-

नई दिल्लीः आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्र बाबू नायडू ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू और ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी भी उपस्थित रहे। इस दौरान आंध्र प्रदेश में कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास के विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आंध्र प्रदेश में कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार हरसंभव सहयोग करेगी।

मुख्यमंत्री नायडू और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों और ग्रामीणों की भलाई तथा उनके सशक्तिकरण के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार मिल-जुलकर काम करने के लिए तत्पर है।

इस अवसर पर केंद्रीय कृषि सचिव संजीव चोपड़ा, केंद्रीय ग्रामीण विकास सचिव शैलेश कुमार सिंह तथा आंध्र प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

- Advertisement -
अभय पाण्डेय
अभय पाण्डेय
आप एक युवा पत्रकार हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार चैनलों, अखबारों और पत्रिकाओं को बतौर संवाददाता अपनी सेवाएं दे चुके अभय ने वर्ष 2004 में PTN News के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इनकी कई ख़बरों ने राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी हैं।

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow