Thursday, April 16, 2026

आमिर खान पर कार्रवाई की मांग, तुर्की जाने पर सोशल मीडिया पर भड़के लोग

-Advertise with US-

नई दिल्ली: फिल्म अभिनेता आमिर खान ने टर्की के राष्ट्रपति रजप तैयप एर्दवान की पत्नी एमिली एर्दवान से मुलाकात की है। विहिप ने उनके खिलाफ कार्रवाई की माग की है। विहिप के उत्तर बंगाल प्रान्त कोषाध्यक्ष लक्ष्मण बंसल व संगठन मंत्री अनूप मंडल ने कहा कि वैसे तो ये एक निजी मुलाकात है। लेकिन सवाल पूछा जा रहा है कि आमिर खान का भारत विरोधियों से कैसा याराना है। एर्दवान लगातार भारत विरोधी बयानों के लिए भी सुíखयों में रहते हैं। कश्मीर के मसले पर उन्होंने खुलकर भारत का विरोध किया था।

तुर्की के राष्ट्रपति की पत्नी से मुलाकात कर निशाने पर आए आमिर खान

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग के लिए तुर्की में हैं। इस दौरान उन्होंने तुर्की के राष्ट्रपति की पत्नी एमिन एर्दोआन से मुलाकात की है। फर्स्ट लेडी की ओर से ट्विटर पर इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर करने के बाद आमिर निशाने पर आ गए हैं। कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान की भाषा बोलने वाली तुर्की की सरकार के साथ आमिर का यह मेल-जोल बहुत से लोगों को पसंद नहीं आया।

तुर्की के राष्ट्रपति की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार प्रथम महिला ने शनिवार को इस्तांबुल स्थित राष्ट्रपति आवास में अभिनेता से शनिवार को मुलाकात की। शनिवार को भारत का 74वां स्वतंत्रता दिवस भी था। प्रथम महिला ने इस मुलाकात के बारे में ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा, ”विश्व विख्यात भारतीय अभिनेता, फिल्मनिर्माता और निर्देशक आमिर खान से इस्तांबुल में मिलकर मुझे बेहद खुशी हुई। मुझे यह जानकर खुशी हुई की वह अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग तुर्की के विभिन्न हिस्सों में पूरा करने के लिए आए हैं। मैं इसको लेकर आशान्वित हूं।”

यह फिल्म अब क्रिसमस के मौके पर 2021 में रिलीज होगी। इस फिल्म में करीना कपूर भी हैं। यह फिल्म हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स की 1994 में आई फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक रीमेक है। पहले यह फिल्म इसी साल 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी।

- Advertisement -

Twitter पर ट्रोल हो रहे आमिर

ट्विटर पर आमिर और तुर्की की फर्स्ट लेडी की तस्वीरों को शेयर करते हुए लोग इस मुलाकात पर सवाल उठा रहे हैं। अधिकतर यूजर्स का कहना है कि आमिर खान ने इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से मिलने से इनकार कर दिया था लेकिन पाकिस्तान की भाषा बोलने वाले तुर्की का मेहमान बने। कुछ ट्विटर यूजर उनकी फिल्म का बॉयकॉट की बात कह रहे हैं तो कुछ ने कहा कि आमिर की फिल्म को सड़क-2 से अधिक डिसलाइक मिलेंगे। हालांकि, उनके कुछ फैंस ने बचाव करते हुए कहा कि इस मुलाकात में उन्हें कुछ गलत नजर नहीं आता है।

- Advertisement -

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow