Tuesday, March 17, 2026

भारत यात्रा पर आयेंगे अमरिकी राष्‍ट्रपति डोनल्‍ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप

-Advertise with US-

नई दिल्लीः अमरीका के राष्‍ट्रपति डोनल्‍ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप 24-25 फरवरी को भारत की राजकीय यात्रा पर आयेंगे। वे दोनों प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के विशेष निमंत्रण पर आर हैं। राष्‍ट्रपति डोनल्‍ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप की यह पहली भारत यात्रा होगी।

इस दौरान राष्‍ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप दिल्‍ली एवं गुजरात के अहमदाबाद में कई सरकारी कार्यक्रमों में हिस्‍सा लेंगे साथ ही भारतीय समाज के विभिन्‍न हिस्‍सों से बातचीत भी करेंगे।

बता दें भारत और अमरीका के बीच वैश्विक रणनीतिक साझेदारी विश्‍वास, साझा मूल्‍यों, परस्‍पर सम्‍मान एवं समझदारी पर आधारित है, जो दोनों देशों के लोगों के बीच निकटता एवं मित्रता द्वारा पोषित है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और राष्‍ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के नेतृत्‍व में, व्‍यापार, रक्षा, आतंकवाद से मुकाबला, ऊर्जा, क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर समन्‍वय तथा जन-जन के बीच संबंध सहित सभी क्षेत्रों में महत्‍वपूर्ण प्रगति के बल पर भारत और अमरीका के बीच संबंध अधिक मजबूत हुए हैं।

- Advertisement -

इस दौरे से दोनों नेताओं को द्विपक्षीय संबंधों  में प्रगति की समीक्षा करने तथा अपनी रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत करने का अवसर मिलेगा।

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow