Saturday, March 14, 2026

बिहार में दो IPS अधिकारियों के निलंबन के बाद अब 13 अन्य का हुआ तबादला

-Advertise with US-

पटनाः दो IPS के निलंबन के बाद बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में भारी फेर बदल करते हुए कुल 13 IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। तबादले की लिस्ट में पुलिस मुख्यालय में पद-स्थापित अधिकारियों के अलावे कई जिलों के SP और प्रशिक्षु IPS अधिकारी भी शामिल है।

मंगलवार को गृह विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक गृह विभाग के विशेष सचिव IPS विकास वैभव को पुलिस महा निरीक्षक अपर महा समादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी बनाया गया है। पुलिस महानिरीक्षक पुलिस आधुनिकीकरण की ज़िम्मेदारी संभाल रही के एस अनुपम को विशेष सचिव गृह विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।

जारी तबादले की अधिसूचना के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक एम आर नायक को पुलिस महा निरीक्षक मगध क्षेत्र गया के पद पर पद-स्थापित किया गया है। IG मुख्यालय गणेश कुमार को पुलिस महानिरीक्षक तकनीकी सेवा एवं वितन्तु बनाया गया है साथ ही आधुनिकीकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

गया के पुलिस महानिरीक्षक विनय कुमार को पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय के पद पर पद-स्थापित किया गया है साथ ही साथ इन्हें बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के IG का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। IPS निलेश कुमार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 5 के समादेष्टा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

- Advertisement -

Read also: IPS आदित्य कुमार और दया शंकर सिंह सस्पेंड, दोनों पर लगे हैं संगीन आरोप

पुर्णिया SP के निलंबन से रिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर महज़ घंटे भर बाद ही बिहार पुलिस सेवा से प्रोन्नत IPS व अब तक रेल SP जमालपुर के पद पर तैनात आमिर जावेद को पूर्णिया का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है। वही रेल SP कटिहार में तैनात संजय भारती को जमालपुर रेल SP का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

- Advertisement -

इन अधिकारियों के अलावे बिहार कैडर के ट्रेनी IPS अधिकारियों का भी तबादला किया गया। वर्त्तमान में वैशाली के सहायक पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फारबिसगंज बनाया गया है। तो वही रोहतास के ASP के. रामदास को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी भेजा गया है।

गया में सहायक पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी औरंगाबाद तो मुजफ्फरपुर के एSP शरथ आर.एस. को चकिया का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। वही, दरभंगा के सहायक पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी स्थापित गया के तौर पर नई तैनाती दी गई है।

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow