Wednesday, March 18, 2026

मोदी कैबिनेट पर कोरोना की बुरी नज़र! अमित शाह के बाद धर्मेन्द्र प्रधान हुए पॉजिटिव

-Advertise with US-

नई दिल्लीः लगता है मोदी कैबिनेट पर कोरोना की बुरी नज़र है। केंद्रीय गृहमंत्री अमीत शाह के बाद अब पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। डॉक्टरों की सलाह पर धर्मेन्द्र प्रधान को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत ठीक है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर के जरिए साझा की है।

कोरोना की पुष्टी होने के बाद धर्मेन्द्र प्राधन ने ट्वीट कर कहा, ‘कोरोना के लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डाक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हूं और स्वस्थ हूं।’

जानकारी के मुताबिक, प्रधान से पहले उनके एक कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। कर्मचारी की रिपोर्ट आने के बाद एहतियातन उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया था और फिर उनका कोरोना टेस्ट किया गया। जिसमें वो पॉजिटिव पाए गए। हालांकि, राहत की बात यह है कि धर्मेंद्र प्रधान बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में भी शामिल नहीं हुए थे।

इससे पहले रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्हें भी मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, उनका इलाज अभी चल ही रहा है। उन्होंने भी खुद ट्वीट करके संक्रमित होने की जानकारी दी थी।

- Advertisement -

Read also: कोरोना पॉजिटिव पाए गए गृहमंत्री अमित शाह, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती

इधर एक के बाद एक लगातार मोदी मंत्रीमंडल के दो कद्दावर नेताओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मंत्रीमंडल के दूसरे नेताओं सहित पूरे भाजपा में हड़कंप मच गया है। आशंकित होने वालों में खास तौर पर वो नेता या कार्यकर्ता शामिल हैं जो इन लोगों के संपर्क में थे। बहरहाल दोनों शिर्ष नेताओं की तबियत अभी ठीक है और वो खुद भी अपने स्वस्थ होने की बात कह रहे हैं।

- Advertisement -

Read also: यूपी की कैबिनेट मंत्री कमल वरुण का कोविड 19 से निधन

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow