Monday, May 4, 2026

नालंदा में पकड़े गए 3 हथियार तस्कर, पिस्टल-मैगजीन और 1000 जिंदा कारतूस बरामद

-Advertise with US-

नालंदा: इस वक़्त एक बड़ी ख़बर जिले के राजगीर से आ रही है। यहां गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बिहार एसटीएफ की टीम ने तीन हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के पास से दो पिस्टल, मैगजीन और 1000 जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सभी हथियार तस्कर औरंगाबाद से राजगीर पहुंचे थे। उन्हें ये हथियार आस-पास के इलाकों में अपराधियों को सप्लाई करना था। आशंका यह भी है कि पंचायत चुनाव में ख़लल पैदा करने के उद्देश्य से हथियार व कारतूस को आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के द्वारा मंगवाया गया था, जिस पर पुलिस ने वक़्त रहते कार्रवाई कर अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

गिरफ्तार तस्करों में अनिल, प्रभात और पवन कुख्यात तस्कर है। फिलहाल एसटीएफ की टीम गिरफ्तार तीनों अपराधियों से बारीक़ी सभी बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि पूछताछ में इनसे कोई बड़ा सुराग हाथ लगेगा।

- Advertisement -
अभय पाण्डेय
अभय पाण्डेयhttp://www.newsstump.com
अभय पाण्डेय एक युवा और प्रतिभाशाली पत्रकार हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार चैनलों, अखबारों और पत्रिकाओं में बतौर संवाददाता अपनी सेवाएं दे चुके अभय ने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUST) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अभय ने वर्ष 2004 में PTN News के साथ अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी। अपनी बेहतरीन रिपोर्टिंग और जमीनी पकड़ के दम पर उनकी कई खबरें राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow