Wednesday, May 27, 2026

मध्यप्रदेश में कोरोना पर सियासत, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सरकार को घेरा

-Advertise with US-

भोपालः मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने शिवराज सरकार को आड़े हाथो लिया है। प्रदेश में लगातार गहरते कोरोना संकट पर चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा है कि पूरे प्रदेश में एक भी ऐसा अस्पताल नहीं है जहां ऑक्सीजन, बेड और इंजेक्शन उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि इन सब की किल्लत के बावजुद भी शिवराज सिंह चौहान कह रहे हैं कि सब कुछ है।

कोरोना के कारण बंद के सरकारी आदेश के बाबत उन्होंने कहा कि स्कूल, कॉलेज बंद हो सकते हैं लेकिन राजनीतिक रैलियां बंद नहीं हो सकती है। टेस्टिंग बंद कर दी है।”

उन्होंने कहा, “मैं शिवराज सिंह चौहान से कहता हूं कि आप हेलीकॉप्टर लेकर हर जिले में जाकर लोगों से बात करें। केंद्र राज्य को दोष दे रहे हैं और राज्य केंद्र को। प्रधानमंत्री सोच रहे हैं कि राज्य को दोष दे दिया जाएं तो वे इससे छूट जाएंगे।

एक वेबसाइट से प्राप्त ताजा आंकड़ों के मुताबिक मध्यप्रदेश में 92,773 केस ऐक्टिव हैं। 5,424 लोगों की मौत हो चुकि है।

- Advertisement -
अभय पाण्डेय
अभय पाण्डेयhttp://www.newsstump.com
अभय पाण्डेय एक युवा और प्रतिभाशाली पत्रकार हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार चैनलों, अखबारों और पत्रिकाओं में बतौर संवाददाता अपनी सेवाएं दे चुके अभय ने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUST) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अभय ने वर्ष 2004 में PTN News के साथ अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी। अपनी बेहतरीन रिपोर्टिंग और जमीनी पकड़ के दम पर उनकी कई खबरें राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow