Saturday, February 28, 2026

मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में रेलवे ने तैनात किए 22 अतिरिक्त कोविड केयर कोच

-Advertise with US-

नई दिल्लीः कोविड के खिलाफ एकजुट लड़ाई में राष्ट्र की क्षमताओं को मजबूत करते हुए रेल मंत्रालय ने अपनी मल्टीफंक्शनल पहलों के बीच करीब 64,000 बेड साथ लगभग 4,000 आइसोलेशन कोचों को तैनात किया है। राज्यों के साथ साझा रूप से काम करने और यथासंभव सामंजस्यपूर्ण जल्द कार्यवाही के लिए एक आदेश को लेकर अपने समझौता ज्ञापन को पूरा करने के लिए रेलवे ने जोनों और डिवीजनों को सशक्त बनाने की एक विकेंद्रीकृत कार्य योजना तैयार की है। इन आइसोलेशन कोचों को आसानी से स्थानांतरित और भारतीय रेल नेटवर्क पर मांग के स्थानों पर इन्हें तैनात किया जा सकता है।

देश के विभिन्न हिस्सों में अब 191 आइसोलेशन कोच इस्तेमाल में

वहीं राज्यों की मांग के अनुसार वर्तमान में कोविड मरीजों की देखभाल के लिए विभिन्न राज्यों को 2990 बेड की क्षमता के साथ 191 कोच सौंपे गए हैं। मौजूदा समय में आइसोलेशन कोचों का इस्तेमाल दिल्ली, महाराष्ट्र (अजनी आईसीडी, नांदरूबार), मध्य प्रदेश (इंदौर के करीब तीही) में किया जा रहा है। रेलवे ने उत्तर प्रदेश के बड़े शहरों जैसे; फैजाबाद, भदोही, वाराणसी, बरेली और नजीबाबाद में भी 50 कोच लगाए हैं।

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में तैनात कोचों की उपयोगिता की ताजा स्थिति इस प्रकार है

वर्तमान में महाराष्ट्र के नांदरूबार में 58 मरीज इस सुविधा का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब तक राज्य स्वास्थ्य प्राधिकारियों द्वारा मरीजों के डिस्चार्ज के साथ कुल 85 भर्ती पंजीकृत किए गए हैं। अभी भी 330 बेड उपलब्ध हैं।

दिल्ली में 1200 बिस्तरों की क्षमता के साथ 75 कोविड केयर कोच

रेलवे ने दिल्ली में 1200 बिस्तरों की क्षमता के साथ 75 कोविड केयर कोचों की राज्य सरकार की मांग को पूरा किया है। इनमें से 50 कोच शकूरबस्ती और 25 कोच आनंद विहार स्टेशन पर तैनात हैं। अब तक इनमें 5 भर्ती पंजीकृत किए गए हैं। 1196 बेड अभी भी उपलब्ध हैं।

- Advertisement -

Read also: पीएम केयर्स फंड से खरीदे जाएंगे एक लाख पोर्टेबल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा 2 कोचों की मांग के संबंध में पश्चिमी रेलवे के रतलाम डिवीजन ने इंदौर के पास तीही स्टेशन पर 320 बेड की क्षमता वाले 22 कोच तैनात किए हैं। वहीं भोपाल में 20 कोच तैनात किए गए हैं। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार एक डिस्चार्ज के साथ इनमें 13 मरीजों को भर्ती किया गया। इनमें अभी 280 बेड उपलब्ध हैं।

- Advertisement -

नवीनतम रिकॉर्ड के अनुसार, उपरोक्त राज्यों में कुल मिलाकर 103 मरीजों को भर्ती किया गया। इनमें से 39 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। वर्तमान में 64 कोविड मरीज इन आइसोलेशन कोचों का उपयोग कर रहे हैं।

हालांकि उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा अब तक कोचों की मांग नहीं की गई है, फैजाबाद, भदोही, वाराणसी, बरेली और नजीबाबाद में कुल 800 बिस्तरों (50 कोच) की क्षमता के साथ प्रत्येक स्थान में 10 कोच रखे गए हैं।

- Advertisement -
दीपक सेन
दीपक सेन
मुख्य संपादक

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow