Sunday, March 29, 2026

राजद की सूची में नेता पुत्रों के भी नाम

-Advertise with US-

पटना। गठबंधन फाइनल करने के बाद राजद ने उम्मीदवारों को पहली सूची जारी कर दी है। खास बात यह है कि बुजुर्ग हो चुके नेताओं के पुत्रों को टिकट दिया है। इनमें शिवानंद तिवारी, जगदानंद सिंह, कांति सिंह आदि के नाम हैं। इसके अलावा रेप के आरोप में सजा काट रहे राजवल्लभ यादव और फरार चल रहे अरुण यादव की पत्नी को टिकट दिया है।

प्रमुख नेताओं की सूची

राजद ने नोखा से अनीता देवी, चकाई से सावित्री देवी, जमुई से विजय प्रकाश यादव, जहानाबाद से सुदेय यादव, रामगढ़ से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह, शाहपुर से शिवानंद तिवारी के बेटे राहुल तिवारी और शेखपुरा से विजय सम्राट को टिकट दिया है। राजद के हिस्से में 144 सीटें और कांग्रेस को 70 सीटें मिली है। इसी तरह माले के हिस्से में 19, माकपा को 4 और भाकपा को 6 सीटें दी गई हैं। तेजस्वी ने कहा था कि राजद के कोटे में से वीआईपी और झामुमो को सीटें दी जाएंगी, जिसके विरोध में वीआईपी ने महागठबंधन का साथ छोड़ दिया था।

महागठबंधन मजबूत विकल्प : तेजस्वी

- Advertisement -

जब सीट बंटवारे का ऐलान हो रहा था तब तेजस्वी यादव ने महागठबंधन को एक मजबूत विकल्प बताते हुए कहा था कि हमलोगों ने साथ आकर एक मजबूत विकल्प रखा है। हम कांग्रेस और वामपंथी दलों का आभार जताते हैं। अगर यहां के लोग मौका देंगे तो हम सभी वादे पूरा करेंगे। बिहार को तरक्की के रास्ते पर ले जाएंगे।

- Advertisement -
अजय वर्मा
अजय वर्मा
समाचार संपादक

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow