Wednesday, April 29, 2026

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले 10 IAS अधिकारियों का तबादला

-Advertise with US-

पटनाः हमेशा की तरह विधानसभा चुनाव के पहले प्रशासनिक महकमें में तबादलों का दौर शुरु हो चुका है। तबादले की इस कड़ी में बिहार सरकार ने इस बार 10 IAS अधिकारियों का तबादला किया है। सरकार ने जिन 10 IAS अधिकारियों का तबादला किया है उनमें 2015 और 2017 बैच के अधिकारी शामिल हैं।

तबादले को लेकर गृह विबाग की तरफ से जारी अधिसुचना के मुताबिक अनुमंडल पदाधिकारी पटना सदर के पद पर तैनात तनय सुल्तानिया को उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी दरभंगा के पद पर तैनात किया गया है। नगर आयुक्त मुजफ्फरपुर के पद पर तैनातमनेश कुमार मीणा को नगर आयुक्त दरभंगा बनाया गया है।

छपरा सदर की अनुमंडल पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा को उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी खगड़िया बनाया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी दानापुर तरनजोत सिंह को उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सितामढ़ी के पद पर तैनात किया गया है।

Read also: चुनाव से पहले बिहार में शुरु हुआ तबादले का सिलसिला, 6 IPS को नई जिम्मेदारी

- Advertisement -

शिवहर के अनुमंडल पदाधिकारी आरिफ अहसन को उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जमुई के पद पर तैनात किया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी हिलसा के पद पर तैनात विवेक रंजन मैत्रेय को मुजफ्फरपुर का नगर आयुक्त बनाया गया है।

सितामढ़ी  के अनुमंडल पदाधिकारी कुमार गौरव को उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी कैमुर के पद पर तैनात किया गया है। फारबिसगंज के अनुमंडल पदाधिकारी योगेश कुमार सागर को बक्सर का उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है।

- Advertisement -

Read also: चुनाव से पहले बिहार में 17 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों में नए SP

अनुमंडल पदाधिकारी बगहा के पद पर तैनात विशाल राज को शिवहर का उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। बखरी के अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार को लखीसराय के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी पद पर तैनात किया गया है।

- Advertisement -
अभय पाण्डेय
अभय पाण्डेयhttp://www.newsstump.com
अभय पाण्डेय एक युवा और प्रतिभाशाली पत्रकार हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार चैनलों, अखबारों और पत्रिकाओं में बतौर संवाददाता अपनी सेवाएं दे चुके अभय ने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUST) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अभय ने वर्ष 2004 में PTN News के साथ अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी। अपनी बेहतरीन रिपोर्टिंग और जमीनी पकड़ के दम पर उनकी कई खबरें राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow