Tuesday, February 24, 2026

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को गोली मारने की धमकी वाला वीडियो वायरल

-Advertise with US-

पटना: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को गोली मारने की धमकी देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में केंद्रीय मंत्री पासवान को एक पार्षद एके-47 से गोली मारने की धमकी देता दिख रहा है। इसमें उसे लोजपा प्रमुख चिराग पासवान के खिलाफ भी अपशब्दों का इस्तेमाल किया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

वायरल वीडियो में पार्षद ने केंद्रीय मंत्री पासवान पर आरोप लगाया है कि वह गरीब और जरूरतमंद व्यक्तियों को राशन कार्ड प्रदान करने में सक्षम नहीं है। इससे उन्हें कुछ किलो अनाज मिल सके। लोजपा के शेखपुरा जिला अध्यक्ष इमाम गजाली ने पुलिस अधीक्षक दया शंकर को इस संबंध में एक शिकायत देकर आरोपी संजय यादव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

लोजपा के शेखपुरा जिला अध्यक्ष इमाम गजाली ने आरोप लगाया है कि शेखपुरा नगरपालिका परिषद के सदस्य (पार्षद) संजय यादव ने सोमवार रात केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को यह धमकी दी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उन्हें इस सिलसिले में एक शिकायत और वीडियो क्लिप मिली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद से संजय यादव फरार हैं।

बता दें जमुई संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व पासवान के बेटे और लोजपा प्रमुख चिराग पासवान करते हैं, जो शेखपुरा का एक हिस्सा है। दोनो को धमकी वाले वीडियो के वायरल होने के बाद समर्थकों में गुस्सा है। समर्थक हर हाल में धमकी देने वाले संजय यादव की गिरफ्तारी और सजा की मांग कर रहे हैं।

- Advertisement -

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow