Thursday, April 30, 2026

अनलॉक के बाद बिहार में तेजी से बढ़ रहा कोरोना, फिर से लॉकडाउन की संभावना

-Advertise with US-

पटनाः बिहार में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र राज्य सरकार जल्द ही कोई बड़ा निर्णय ले सकती है। ऐसी खब़रें आ रही हैं कि कोरोना पर नियंत्रण के लिए राज्य सरकार पूरे सूबे में एक बार फिर से लॉकडाउन कर सकती है। उम्मीद जताया जा रहा है कि बिना विलंब किए सरकार प्रदेश भर में लॉकडाउन का फैसला आज ही लेगी। इससे पहले अतिप्रभावीत जिलों में सरकार पहले ही लॉकडाउन कर चुकी है।

इसे लेकर राज्य सरकार की ओर से एक बड़ा बयान भी सामने आ चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉकडाउन करने को लेकर बिहार सरकार ने लगभग पूरा प्लान सेट कर लिया है। राज्य के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बताया कि राज्य सरकार लॉकडाउन लगाने पर विचार कर रही है।

दरअसल सोमवार को बिहार के मुख्य सचिवालय में काम कर रहे कर्मचारियों के लिए खास तौर पर जांच की व्यवस्था की गयी थी, जहां रैपिड किट के जरिये कर्मचारियों की जांच की गयी। मुख्य सचिव कार्यालय के कुल 33 कर्मचारियों की जांच की गयी, जिनमें पांच कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाये गये।

मुख्य सचिव सेल के पांच कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद सचिवालय में हडकंप मचा है। पॉजिटिव पाये गये सभी कर्मचारियों को होम क्वारंटीन में भेज दिया गया है। लेकिन दूसरे कर्मचारियों में भी दहशत का माहौल है। वैसे कुछ दिनों पहले मुख्य सचिव दीपक कुमार ने भी अपनी जांच करायी थी। हालांकि वे निगेटिव पाये गये थे। मुख्य सचिव फिलहाल अपने घऱ से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये काम कर रहे हैं।

- Advertisement -

पिछले कुछ दिनों के रिकार्ड में देखा जाये तो बिहार में भारी संख्या में कोरोना के मरीज पाए गए हैं। सीएम आवास से लेकर डिप्टी सीएम के आवास तक कोरोना ने दस्तक दे दिया है। इतना ही नहीं सोमवार को एक और मंत्री की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावें प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तैनात कई अधिकारी और कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित हो चुके।

इन सब के बीच कई जिलों में जिला प्रशासन द्वारा अपने तरीके से कोरोना रोकथाम को लेकर लॉकडाउन का निर्णय लिया है। लेकिन इसके बावजूद भी कई जिलों से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं, जहां लोग कोरोना को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। सड़क पर चल रहे लोग प्रिकॉशन का भी ध्यान नहीं रख रहे हैं। मास्क का उपयोग या सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल तक नहीं रखा जा रहा है। ऐसे में राज्य सरकार कोई बड़ा फैसला ले सकती है।

- Advertisement -

Read also: अच्छी ख़बरः कोविड-19 की दवा फैबिफ्लू की कीमत 27 फीसदी घटी

- Advertisement -
अभय पाण्डेय
अभय पाण्डेयhttp://www.newsstump.com
अभय पाण्डेय एक युवा और प्रतिभाशाली पत्रकार हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार चैनलों, अखबारों और पत्रिकाओं में बतौर संवाददाता अपनी सेवाएं दे चुके अभय ने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUST) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अभय ने वर्ष 2004 में PTN News के साथ अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी। अपनी बेहतरीन रिपोर्टिंग और जमीनी पकड़ के दम पर उनकी कई खबरें राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow