टिकटॉक समेत 59 चाइनीज ऐप भारत में बैन, देखिए पूरी लिस्ट

नई दिल्ली: लद्दाख के साथ लगी चीन की सीमा पर तनाव के बीच भारत सरकार ने ड्रेगन के खिलाफ आर्थिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय ने सोमवार को भारत में प्रचलित 59 चाइनीज ऐप (chinese app) पर बैन लगा दिया। इन सभी 59 चाइनीज ऐप (chinese app) पर बैन लगाने का फैसला भारत सरकार ने आईटी एक्ट के सेक्शन 69A  के तहत किया।

दरअसल सरकार को यह शिकायत मिल रही थी कि ये चाइनीज ऐप (chinese app) एंड्रायड (Android) एवं IOS प्लेटफार्म से डेटा चोरी करने में सहायक है। साइबर क्राइम पर नजर रखने वाले सेंटर एवं होम मिनि​स्ट्री से भी इन ऐप को बैन करने की सिफारिश की गई थी।

भारत सरकार के इस फैसले से भारत में निर्मित ऐप को आगे आने का मौका मिलेगा। वहीं, चीन को बड़ा झटका लगा है।
गौरतलब है कि गालवन घाटी में भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई खूनी संघर्ष के बाद से देश में चीन के सामानों का विरोध हो रहा था।

हालांकि, चाइनीज ऐप (chinese app) पर प्रतिबंध का फैसला तब लिया गया है जब कल दोनों देशों के बीच कोर कमांडर स्तर की तीसरे दौर की बैठक लद्दाख के चुशूल में होने जा रही है। ये मीटिंग इस बार भारत के बुलावे पर हो रही है। इससे पहले दोनों मीटिंग चीन के आमंत्रण पर आयोजित की गई थीं।

वहीं, चीन को आर्थिक मोर्चे पर गहरी चोट पहुंचाने के लिए सरकार के अंदर चीनी सामान के आयात पर प्रतिबंध के लिए मंथन शुरू हो गया है।

सरकार द्वारा बैन किए गए 59 चाइनीज ऐप हैंः

  1. TikTok
  2. Shareit
  3. Kwai
  4. UC Browser
  5. Baidu map
  6. Shein
  7. Clash of Kings
  8. DU battery saver
  9. Helo
  10. Likee
  11. YouCam makeup
  12. Mi Community
  13. CM Browers
  14. Virus Cleaner
  15. APUS Browser
  16. ROMWE
  17. Club Factory
  18. Newsdog
  19. Beutry Plus
  20. WeChat
  21. UC News
  22. QQ Mail
  23. Weibo
  24. Xender
  25. QQ Music
  26. QQ Newsfeed
  27. Bigo Live
  28. SelfieCity
  29. Mail Master
  30. Parallel Space
  31. Mi Video Call – Xiaomi
  32. WeSync
  33. ES File Explorer
  34. Viva Video – QU Video Inc
  35. Meitu
  36. Vigo Video
  37. New Video Status
  38. DU Recorder
  39. Vault- Hide
  40. Cache Cleaner DU App studio
  41. DU Cleaner
  42. DU Browser
  43. Hago Play With New FriendsCam Scanner
  44. Clean Master – Cheetah Mobile
  45. Wonder Camera
  46. Photo Wonder
  47. QQ Player
  48. We Meet
  49. Sweet Selfie
  50. Baidu Translate
  51. Vmate
  52. QQ International
  53. QQ Security Center
  54. QQ Launcher
  55. U Video
  56. V fly Status Video
  57. Mobile Legends
  58. DU Privacy

Read also: सोनू निगम की अपील- चाइनीज प्रोडक्ट्स का करें बहिष्कार, सबक सिखाने का वक्त

दीपक सेन
दीपक सेन
मुख्य संपादक