Sunday, February 22, 2026

लॉकडाउन सिवान में जारी है हत्याओं का दौर, देर रात युवक की गोली मार हत्या

-Advertise with US-

सिवान: सिवान सहित पूरे सूबे में जहां कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन और नाकेबंदी जारी हैं वहीं सिवान में हत्या का दौर जारी हैं। बीते शनिवार को देर रात बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी हैं। घटना चैनपुर ओ पी थाना क्षेत्र के नगही गाँव की हैं। मृतक की पहचान गाँव के ही छठु प्रसाद के रूप में हुई हैं।

घटना के सम्बंध में मिल रही जानकारी के मुताबिक छठु प्रसाद शनिवार की रात खाना खाकर अपने घर के बाहर दरवाजे के पास खड़ा था तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने अचानक से हमला करते हुए उसपर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। छठु को दो गोलियां लगी जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना को अंजाम देकर बाइक सवार दोनो अपराधी फरार हो गए।

इधर गोली की आवाज सुनकर घर से बाहर आये लोगो ने जमीन पर गिरे छठु को आनन-फानन में सिवान सदर अस्पताल लाया, जहाँ चिकित्सकों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर एसडीपीओ जितेन्द्र पांडेय सदर अस्पताल पहुंच मामले का जायजा लिया, फिलवक्त पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई हैं।

- Advertisement -

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow